फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Railways to run 4 pairs of special trains for the upcoming festive season

यात्रियों के लिए बड़ी खबर: त्योहारी सीजन में चार स्पेशल ट्रेनें रहेंगी सेवा में, नवंबर तक बढ़ाया गया संचालन

Thu, 27 Aug 2026 06:18 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 06:18 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में बढ़ने वाले यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने चार स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई है। ओखा, भावनगर, साबरमती और वेरावल से चलने वाली ये ट्रेनें नवंबर तक संचालित होंगी। संचालन समय और ठहराव यथावत रहेंगे।

विज्ञापन
Railways to run 4 pairs of special trains for the upcoming festive season
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी त्योहारी सीजन में बढ़ने वाले यात्रीभार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिल सकेगी और त्योहारों के दौरान यात्रा में राहत मिलेगी।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रीभार बढ़ जाता है। ऐसे में यात्रियों को सीट नहीं मिलने से परेशानी होती है। यात्रियों को असुविधा से बचाने और आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न मार्गों पर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार आगे भी सेवाओं का विस्तार या नई ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09523-09524 ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का ओखा से 20 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक छह ट्रिप तथा शकूरबस्ती से 20 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक छह ट्रिप का विस्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पाकिस्तान सीमा वाले जिलों में महिलाएं बन रही 'ड्रग डॉन'; 86 पर कसा जा चुका है शिकंजा

गाड़ी संख्या 09297-09298 भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का भावनगर टर्मिनस से 16 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक सात ट्रिप तथा शकूरबस्ती से 17 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक सात ट्रिप का विस्तार किया गया है।

गाड़ी संख्या 09425-09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का साबरमती से 19 अक्टूबर 2026 से 23 नवंबर 2026 तक छह ट्रिप तथा हरिद्वार से 20 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक छह ट्रिप का विस्तार किया गया है।

गाड़ी संख्या 09203-09204 वेरावल-हरिद्वार-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का वेरावल से 20 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक छह ट्रिप तथा हरिद्वार से 21 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक छह ट्रिप का विस्तार किया गया है। रेलवे के अनुसार, इन सभी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन समय और ठहराव पहले की तरह ही रहेंगे। इनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed