{"_id":"67bd8e67ee5524ebdc073c16","slug":"polo-can-be-played-again-in-the-polo-ground-of-mount-abu-the-golf-course-will-also-be-renovated-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2664699-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: माउंट आबू के पोलो ग्राउंड में फिर खेला जा सकेगा पोलो, गोल्फ कोर्स का भी होगा पुनरुद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: माउंट आबू के पोलो ग्राउंड में फिर खेला जा सकेगा पोलो, गोल्फ कोर्स का भी होगा पुनरुद्धार
Tue, 25 Feb 2025 09:41 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 09:41 PM IST
सार
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन सहायता व नागरिक सुरक्षा विभाग राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के प्रयासों से दशकों से बंद पड़े माउंटआबू के पोलो राउंड का पुनरुद्धार होगा। इसके बाद यहां पर फिर से पोलो खेल खेला जा सकेगा।
विज्ञापन
ओटाराम देवासी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन सहायता व नागरिक सुरक्षा विभाग राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के प्रयासों से दशकों से बंद पड़े माउंटआबू के पोलो राउंड का पुनरुद्धार होगा। इसके बाद यहां पर फिर से पोलो खेल खेला जा सकेगा।
विज्ञापन
राज्यमंत्री देवासी ने बताया कि पोलोग्राउंड का पुनरुद्धार होने से जिले के निवासी यहां पोलो खेल सकेंगे। आजादी से पूर्व यह ग्राउण्ड पोलोग्राउंड था। लेकिन वर्षों से यहां यह गतिविधियां बंद पडी हैं, किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया। इसके साथ ही माउंटआबू में गोल्फ कोर्स का भी पुनरुद्धार कार्य करवाया जाएगा। जिसका फायदा भी यहां के युवाओं को मिलेगा।
विज्ञापन
राज्यमंत्री देवासी ने बताया कि इसके अतिरिक्त आबूरोड में विभिन्न खेलों के कोर्ट्स, हॉल एवं रनिंग ट्रेक्स का निर्माण करवाया जायेगा जिससे यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के प्रयास है कि सिरोही जिले व माउंट आबू में उच्चस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर सिरोही वासियों के जीवन को समृद्ध व सुखी बनाए।
विज्ञापन
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा कार्य
मंत्री देवासी ने बताया कि हिल स्टेशन माउंटआबू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना में सम्मिलित कर कार्य किया जाएगा। इसके लिए माउंटआबू के शहरी क्षेत्रों को आगामी 3 वर्षों में क्लीन एंड ग्रीन ईको सिटीज के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार भी बढ़ेगा। माउंटआबू के प्राकृतिक स्वरूप को बचाए रखने के लिए भी हर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे है।
'कांग्रेस नेताओं के अशोभनीय भाषा बोलने से ही कांग्रेस पार्टी का ग्राफ गिर रहा'
पूर्व विधायक संयम लोढा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि सिरोही विधानसभा क्षेत्र से जनता के नकारने व रिकॉर्ड तोड़ मतों से हारने के बावजूद पूर्व विधायक संयम लोढा का घमंड व अहंकार कम नहीं हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है।
कांग्रेस के ऐसे नेताओं के कारण कांग्रेस पार्टी का ग्राफ दिन-ब-दिन नीचे गिर रहा है उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक कभी सनातन धर्म को गाली देते हैं, कभी आरएसएस को गाली देते हैं, कभी प्रदेश के मुखिया को गाली देते हैं इससे साफ लगता है कि मानसिकता कितनी गिरी हुई है भगवान इनको सद्बुद्धि देवे। उन्होंने कहा कि जिस भाषा का प्रयोग पूर्व विधायक लोढा करते हैं उससे साफ जाहिर होता है कि ये ओछी भाषा बोलने से बाज नही आएंगे, प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी अशब्द कहने से नही चूकेंगे। तो जैसा कर्म करते है वैसा ही फल मिलता है। राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए अशोभनीय व ओछी भाषा का प्रयोग करने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।