{"_id":"671bd8bb4ddebb6d23033de0","slug":"one-member-of-tamil-nadus-trichy-gang-escaped-after-breaking-the-glass-of-a-car-in-jaipur-and-stole-cash-worth-rs-230-lakh-one-member-of-tamil-nadus-trichy-gang-arrested-you-had-committed-the-crime-along-with-half-a-dozen-associates-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2255111-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News : आबूरोड रेलवे पुलिस ने तमिलनाडु की त्रिची गैंग का एक सदस्य पकड़ा, जयपुर में वारदात करके भागा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News : आबूरोड रेलवे पुलिस ने तमिलनाडु की त्रिची गैंग का एक सदस्य पकड़ा, जयपुर में वारदात करके भागा था
Sat, 26 Oct 2024 01:39 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:39 PM IST
सार
जयपुर के गणपति प्लाजा के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर लाखों रुपये की नकदी चोरी करके फरार गैंग का एक सदस्य आबूरोड रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस के अनुसार करीब आधा दर्जन लोगों के इस गैंग ने मिलकर इस वारदात का अंजाम दिया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
विस्तार
आबूरोड रेलवे पुलिस द्वारा गणपति प्लाजा, जयपुर में कार के शीशे तोड़कर 2.30 लाख रुपये की नकदी चोरी करके फरार हुआ तमिलनाडु की त्रिची गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार विधायकपुरी में भी इस प्रकार की वारदात होना सामने आया है।
विज्ञापन
आगामी त्योहारों के दौरान संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल तेजबहादुर सिंह, कांस्टेबल पहाड़ सिंह, विरघाराम एवं आसूराम द्वारा आबूरोड रेलवे स्टेशन और आसपास के एरिया के साथ ही प्लेटफार्म एवं आवाजाही करने वाली ट्रेनों पर सायंकालीन गश्त की जा रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन आबूरोड पर मुसाफिर खाने में अपने साथ 6 बैग लेकर बैठे त्रिची निवासी युवराज कुमार सभापति पुत्र आर. सभापति से इन संदिग्ध बैगों के बारे में पूछताछ की गई तो शराब के नशे में होने से वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन
इस पर थाने लाकर जब उससे गहनता से पूछताछ की गई एवं बैगों की तलाशी ली गई तो 5 बैगों में पुरुष व महिलाओं के इस्तेमाल किए हुए और नए कपडे़ मिले। साथ ही काले रंग के एक बैग में 3 लेपटॉप भी मिले। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने इन्हें जयपुर से लाना बताया एवं अन्य कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने एक लेपटॉप को चालू किया गया तो वह जयपुर निवासी पंकज अग्रवाल का होना सामने आया। पुलिस ने जब उससे संपर्क किया तो उसने बताया कि पुलिस थाना जालूपुरा क्षेत्राधिकार अंतर्गत गत 21 अक्टूबर को गणपति प्लाजा, जयपुर पर खड़ी कार का कांच फोड़कर के 1 लेपटॉप एवं करीब 2.30 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने 7-8 साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसके साथी गुजरात की तरफ चले गए। मामले में जालूपुरा पुलिस थाना पर संपर्क करने पर पंकज अग्रवाल के साथ हुई घटना के संबंध में जांच जारी होना एवं पुलिस थाना विधायकपुरी में भी इस प्रकार की अन्य वारदात होना बताया गया, जिसमें भी लेपटॉप चोरी होने की जानकारी दी गई। इसके बाद आबूरोड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।