{"_id":"6644be9a9ada551c0a03f541","slug":"news-for-beneficiaries-of-palanhar-scheme-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: पालनहार योजना के लाभार्थियों के लिए खबर, आगामी 31 मई तक करवाना होगा नवीनीकरण एवं सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: पालनहार योजना के लाभार्थियों के लिए खबर, आगामी 31 मई तक करवाना होगा नवीनीकरण एवं सत्यापन
Wed, 15 May 2024 07:24 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 15 May 2024 07:24 PM IST
सार
Sirohi: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पालनहार योजना में आवेदक को स्वयं के जीवित होने (बायोमैट्रिक सत्यापन) एवं बच्चों के आंगनबाड़ी में पंजीकृत विद्यालय में अध्ययनरत रहने का वार्षिक नवीनीकरण 31 मई तक अनिवार्य रूप से करवाना होगा।
विज्ञापन
पालनहार योजना के लाभार्थियों के लिए खबर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि सभी पालनहार लाभार्थी वर्ष 2023-24 के वार्षिक नवीनीकरण के लिए नजदीकी ई-मित्र पर विद्यालय से बना नियमित अध्ययनरत प्रमाण पत्र सत्र 2023-24 का ले जाकर अपने आवेदन का नवीनीकरण करवाए ताकि इस वर्ष का भुगतान नियमित रूप से किया जा सकें। उन्होंने बताया कि पालनहार नवीनीकरण ई-मित्र के साथ-साथ पालनहार योजना की मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा भी किया जा सकता है। 31 मई 2024 वार्षिक नवीनीकरण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
निर्धारित समयावधि के भीतर सत्यापन नहीं करवाने की स्थिति में लंबित शैक्षणिक सत्र के लिए अस्थाई रूप से निरस्त कर दिया जायेगा तथा आवेदक को इस अवधि का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के प्रारम्भ में 0 से 6 वर्ष तक के बालक बालिकाओं का आंगनबाड़ी केंद्र का पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं 6 से 18 वर्ष का शैक्षणिक सत्र में स्कूल अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र अपलोड करवाकर नवीनीकरण किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन