{"_id":"66f3ccf21ac747f88608b546","slug":"mp-lumberam-chaudhary-said-at-the-felicitation-ceremony-in-pawapuri-the-parliamentary-constituency-has-been-backward-for-a-long-time-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2144844-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: पावापुरी में सम्मान समारोह में बोले सांसद लुंबाराम चौधरी, लंबे समय से पिछड़ा हुआ रहा है संसदीय क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: पावापुरी में सम्मान समारोह में बोले सांसद लुंबाराम चौधरी, लंबे समय से पिछड़ा हुआ रहा है संसदीय क्षेत्र
Wed, 25 Sep 2024 02:27 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:27 PM IST
सार
Sirohi: सांसद लुम्बाराम चौधरी ने माना कि लंबे समय से यह संसदीय क्षेत्र पिछड़ा हुआ रहा हैं। यहां पर रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं होने से स्थानीय मूल के लोगों को व्यापार के लिए दक्षिण भारत जाना पड़ रहा है। अब समय आ गया हैं कि हम सब मिलकर इस पिछड़े क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करे।
विज्ञापन
सांसद लुंबाराम चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने माना कि लंबे समय से यह संसदीय क्षेत्र पिछड़ा हुआ रहा हैं। यहां पर रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं होने से स्थानीय मूल के लोगों को व्यापार के लिए दक्षिण भारत जाना पड़ रहा है। अब समय आ गया हैं कि हम सब मिलकर इस पिछड़े क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करे।
इस दौरान सांसद चौधरी का कहना था कि संसदीय क्षेत्र में उनकी पहली प्राथमिकता बिजली, पानी, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवहन की आधारभूत सुविधाओं का विकास व विस्तार करना है। आजादी के 75 सालों में पहली बार किसी सिरोही मूल के व्यक्ति को सांसद बनने का अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व क्षेत्र की जनता ने प्रदान किया हैं तो वे इस अवसर का पूरा उपयोग कर क्षेत्र को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं विकास कार्य स्वीकृत करवाने में कोई कमी नहीं रखेगें।
उन्होंने कहा कि वे सिरोही में हवाई पायलाॅट ट्रेनिंग स्कूल, आबुरोड को हवाई सेवा से जोड़ने, गुलाबगंज से माउण्टआबू अधूरी सड़क को पूरा करवाने, सिरोही से जालोर राज्य सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राज मार्ग घोषित करवाने, मंडार से सिरोही राष्ट्रीय सड़क मार्ग पर कार्य शुरू करवाने, आबुरोड एवं अन्य औधोगिक क्षेत्रों को विकसित करवाने, सिरोही को रेल लाइन से जुड़वानें, पिण्डवाडा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव स्वीकृत करवाने एवं दक्षिण भारत की तरफ रेल सेवाओं का संचालन बढ़ाने, जालोर-सिरोही के प्राचीन धार्मिक स्थलों पर आवागमन बढ़ाने, वन्य जीव, सेन्चुयरी बनवाने सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को करवाने के लिए सतत प्रयास करेगें और संबंधित मंत्रियों एवं अधिकारियों से समय-समय पर मिलकर उसे गति प्रदान करेगें।
विज्ञापन
इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन किशोर एच. संघवी, संस्थापक ट्रस्टी दिलीपभाई एच. संघवी एवं ट्रस्टी रमेश वारैया ने सांसद बनने के बाद पहली बार पावापुरी आगमन पर चौधरी का तिलक हार एवं पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। किशोर संघवी ने कहा कि सांसद चौधरी लंबे समय से पावापुरी तीर्थ से जुड़े हुऐ हैं ओर वे अपने अनुभव के आधार पर सिरोही को आगे बढ़ाएंगे। मेनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने डायमण्ड व्यवसाय से जुड़े श्रेष्टीवर्यों का सांसद से परिचय कराया।