फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Lumbaram Chaudhary inspected Sirohi District Hospital, expressed displeasure over the irregularities

Sirohi News: जिला अस्पताल में अव्यवस्था देखकर भड़के सांसद लुंबाराम चौधरी, पीएमओ को लगाई फटकार

Sat, 31 Aug 2024 03:53 PM IST
Sirohi Bureau सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:53 PM IST
सार

सांसद लुंबाराम चौधरी ने सिरोही जिला अस्पताल में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जो अव्यवस्थाएं सामने दिखी, उन पर उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने पीएमओ को जमकर फटकार भी लगाई। 

विज्ञापन
MP Lumbaram Chaudhary inspected Sirohi District Hospital, expressed displeasure over the irregularities
सिरोही। सांसद लुंबाराम चौधरी ने सिरोही जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

विस्तार

सांसद लुंबाराम चौधरी ने शनिवार को सिरोही जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था और कई अन्य अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। सांसद ने पीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के आदेश दिए।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सांसद चौधरी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और भर्ती मरीजों से इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल परिसर में पानी भराव और गंदगी पर आपत्ति जताते हुए पीएमओ डॉ. वीरेंद्र महात्मा को इसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। खासकर महिला शौचालयों के टूटे हुए टब की समस्या को गंभीरता से लेते हुए, महिला मरीजों को होने वाली कठिनाई को देखते हुए तत्काल मरम्मत के आदेश दिए।
विज्ञापन


सांसद चौधरी ने सफाई कर्मचारियों को भी निर्देश दिया कि वे अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। यदि वे इस काम में लापरवाह पाए गए, तो उन्हें तत्काल हटा कर नए कर्मचारियों को नियुक्त करने की बात कही ताकि सफाई व्यवस्था में सुधार हो सके। सांसद ने अस्पताल के पीएमओ को बढ़ती भीड़ को देखते हुए पंजीकरण काउंटर की संख्या बढ़ाने, आइसीयू में व्यवस्था सुधारने, और एक्स-रे तथा सोनोग्राफी मशीनों को सुचारू रूप से चालू रखने के निर्देश भी दिए।  इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार माली, भाजपा महामंत्री चिराग रावल, उपाध्यक्ष गोविंद माली, नगर मंत्री गोविंद सैनी, ललित प्रजापत, हरिकिशन रावल, अनिल प्रजापत, और जूझाराम देवासी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed