फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Launch of cleanliness campaign in Abu Road under Swachhta Hi Seva

Sirohi News: आबूरोड में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, दो अक्टूबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

Tue, 17 Sep 2024 06:56 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 06:56 PM IST
सार

Rajasthan: आबूरोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को स्वच्छता अभियान का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। स्वच्छता ही सेवा के तहत आगामी 2 अक्टूबर चलने वाले इस अभियान में रेलवे स्टेशन, अस्पताल एवं कॉलोनी सहित रेलवे सीमा में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
Launch of cleanliness campaign in Abu Road under Swachhta Hi Seva
आबूरोड में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आबूरोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को स्वच्छता अभियान का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। स्वच्छता ही सेवा के तहत आगामी 2 अक्टूबर चलने वाले इस अभियान में रेलवे स्टेशन, अस्पताल एवं कॉलोनी सहित रेलवे सीमा में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पर रैली निकालकर यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


इस अभियान के तहत यात्रियों एवं आमजन को जागरूक बनाया जाता है। इसके साथ ही उन्हें प्लास्टिक के बजाय बायोडिग्रेडेबल सामान से बनी कैरी बैग का उपयोग करने, पौधरोपण अभियान में सक्रिय भागेदारी निभाने, स्टेशनों पर किसी दिन ट्रैक क्लीनिंग, किसी दिन ऑफिस क्लीनिंग, वाटर बूथ क्लीनिंग, रेलवे खानपान स्टॉल की साफ सफाई के लिए अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन


मंगलवार को रेलवे स्टेशन एवं रेलवे हॉस्पिटल में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक धर्म सिंह के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक  महेंद्रसिंह, एडीएमओ डॉ. वत्सल श्रॉफ, एडीईएन सीएमएस प्रकाश बिश्नोई, आईओडब्लू श्यामसुंदर के साथ स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाली गई तथा साफ सफाई रखने एवं कचरा इधर उधर नही फेंकने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर शकुंतला वाजपेयी, प्रीति, अंतरिक्ष कुमार, जेडआरयूसीसी के मेंबर सागरमल अग्रवाल एवं रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन सदस्य बसंत कुमार अग्रवाल आदि द्वारा मिलकर यात्रियों के साथ स्वच्छता शपथ ली गई। स्कूल के बच्चों द्वारा रेल सफाई कर्मचारियों के साथ स्टेशन पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान ये हाथों में तख्तियां थामे चल रहे थे। रेलवे हॉस्पिटल एवं स्टेशन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 30 पौधे लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed