{"_id":"6aad3c0b8251744e4f0ed8f0","slug":"kailashnagar-patwari-murder-case-solved-3-accused-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4738478-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरोही में पटवारी हत्याकांड का खुलासा: ‘सबक सिखाने’ के लिए रची साजिश, मारपीट कर की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरोही में पटवारी हत्याकांड का खुलासा: ‘सबक सिखाने’ के लिए रची साजिश, मारपीट कर की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 18 Sep 2026 07:40 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:40 PM IST
सार
सिरोही में कैलाशनगर पटवारी छगनलाल मेघवाल की संदिग्ध मौत के मामले में बरलूट पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पटवारी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों ने उससे बदला लेने और सबक सिखाने के लिए कथित तौर पर साजिश रची थी।
विज्ञापन
सिरोही पुलिस द्वारा कैलाशनगर पटवारी की हत्या का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सिरोही के बरलूट पुलिस ने कैलाशनगर पटवारी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नौ दिन पूर्व हुए इस घटनाक्रम में मृतक को सबक सिखाने के लिए उसके साथ मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में अग्रिम जांच कर और जानकारी जुटाई जा रही है।
यह है पूरा मामला
सिरोही वृताधिकारी मनीष चारण, कोतवाली सदर थानाधिकारी घनश्याम सिंह एवं बरलूट थानाधिकारी कैलाशदान की अगुवाई में पुलिस टीम ने कैलाशनगर पटवारी छगनलाल मेघवाल की हत्या के अनट्रेस मामले का खुलासा किया है। इस मामले में कन्याशाला की गली, कैलाशनगर, थाना कैलाशनगर, जिला सिरोही निवासी समीर कुमार उर्फ सागर पुत्र ललित कुमार रावल, पीपलकी थाना, सिरोही सदर, जिला सिरोही, हाल नरपरा, थाना रामसीन, जिला जालोर निवासी मनीष कुमार उर्फ माही पुत्र जगदीश कुमार रावल एवं मेघवाल वास, कैलाशनगर, पुलिस थाना कैलाशनगर, जिला सिरोही, हाल रामपुरा, पुलिस थाना सिरोही सदर, जिला सिरोही निवासी प्रवीण कुमार पुत्र आदाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है।
मारपीट कर दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, मामले में घटनास्थल के निरीक्षण एवं मृतक छगनलाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में घटना संदिग्ध पाई गई थी। इसके साथ ही मृतक छगनलाल के भाई ने उसकी मौत दुर्घटना से नहीं होने एवं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस पर तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर उनका विश्लेषण किया गया। घटनास्थल की तरफ आने-जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर सामने आया कि मृतक छगनलाल मेघवाल पटवार हल्का ओडा में पटवारी के पद पर पदस्थापित था। उसके पास पटवार हल्का कैलाशनगर का अतिरिक्त चार्ज भी था। गत 7 सितंबर 2026 को मृतक छगनलाल पटवारी के साथ कैलाशनगर निवासी सुश्री सपना पुत्री ललित कुमार रावल निवासी कैलाशनगर द्वारा उप तहसील कार्यालय कैलाशनगर में जाकर कार्यालय से बाहर निकलने की धमकी देने एवं छगनलाल के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद आरोपियों द्वारा मृतक छगनलाल से बदला लेने एवं उसे सबक सिखाने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचा गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बहरोड़ में शपथ ग्रहण पर बवाल: कांग्रेस पार्षदों को रोकने पर भड़के विधायक, एएसपी से धक्का-मुक्की का आरोप
जावाल-मांडानी के बीच बाइक से गिराकर की मारपीट
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को मृतक छगनलाल पटवारी अपने ड्यूटी स्थल कैलाशनगर से बरलूट जा रहा था। इसी दौरान जावाल से मांडानी के बीच उसे रोककर मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने यह वारदात करना स्वीकार किया। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है। आरोपियों से आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।