{"_id":"66f6ead185fe63d57b0837e6","slug":"indian-made-foreign-liquor-was-being-carried-in-innova-car-4-accused-including-son-of-abu-road-nagar-congress-committee-president-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2153731-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: बिना परमिट की भारत निर्मित विदेशी शराब जब्त, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के बेटे समेत 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: बिना परमिट की भारत निर्मित विदेशी शराब जब्त, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के बेटे समेत 4 गिरफ्तार
Sat, 28 Sep 2024 07:45 AM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:45 AM IST
सार
जिले की अमीरगढ़ पुलिस ने करवाई करते हुए इनोवा कार में ले जाई जा रही भारत निर्मित विदेशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें आबूरोड नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का बेटा भी शामिल है।
विज्ञापन
सिरोही। इनोवा कार में ले जाई जा रही थी भारत निर्मित विदेशी शराब, आबूरोड नगर कांग्रेस कमेटी अध्य
विस्तार
समीपवर्ती गुजरात की अमीरगढ़ पुलिस द्वारा इनोवा कार में ले जाई जा रही भारत निर्मित विदेशी शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आबूरोड नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित जोशी का बेटा भी सम्मिलित है। इस मामले में आरोपियों के पास से 79 हजार 760 रुपये की भारत निर्मित विदेशी शराब, इनोवा कार एवं महंगे मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस के अनुसार प्रदेश में शराब तस्करी को सख्ती से रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश की पालना में एलसीबी पुलिस के जवान अमीरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उस दौरान मिली सूचना के आधार पर अमीरगढ़ पुल के पास नाकाबंदी की गई थी। पुलिसकर्मियों द्वारा वहां से गुजर रही इनोवा कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें बिना पास परमिट के 79 हजार 760 रुपये की भारत निर्मित विदेशी शराब पाई गई। पुलिस ने इस अवैध शराब समेत उपयोग में ली जा रही इनोवा कार और आरोपियों के पास से महंगे मोबाइल जब्त कर ड्राइवर अमन पुत्र अमितभाई जोशी यात्री कृष्णराज कुवरसिंह देव, विनोदकुमार दरगाराम चौधरी एवं विनायक ब्रिजेशभाई तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस पकड़े गए लोगों से शराब के संबंध में आवश्यक पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन