फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Son-in-law attacked mother-in-law, father-in-law and wife with a knife

Sirohi News: दामाद ने गुस्से में सास-ससुर और पत्नी को चाकू से किया लहूलुहान, जानें पूरा मामला

Sun, 16 Mar 2025 10:35 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 10:35 PM IST
सार

गंभीर रूप से घायल तीनों को पहले अनादरा सरकारी अस्पताल, फिर सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sirohi News: Son-in-law attacked mother-in-law, father-in-law and wife with a knife
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के अनादरा थानांतर्गत होलागरा गांव में रविवार को एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। इस मामले में आरोपी जमाई ने अपने सास, ससुर और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और परिवारजनों द्वारा घायलों को पहले अनादरा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद सिरोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फ़िलहाल तीनों का इलाज जारी है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं तथा घायलों के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी भरत कोली परिवार का जमाई है। वह अपने दूध पीते बच्चे को लेकर अहमदाबाद, गुजरात चला गया था। इसके बाद बच्चे की मां हीनादेवी अपने भाई रमेश कुमार के साथ अहमदाबाद गई तथा बच्चे को वापस लेकर गांव आ गई। इससे नाराज आरोपी भारत शनिवार रात भरत अनादरा पहुंचा और गुस्से में आकर अपने ससुर अन्नाराम, सास मनीदेवी एवं पत्नी हीना पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed