फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The miscreants escaped after snatching the mobile by engaging in conversation

Sirohi: फिल्मी स्टाइल में पहले बातों में उलझाया, फिर मोबाइल छीनकर हुए फरार; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 16 Sep 2024 02:17 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 02:17 PM IST
सार

Rajasthan: आबूरोड के पुराना चेकपोस्ट क्षेत्र में शनिवार देर शाम को अंबाजी से अपने गांव उपलागढ़ जा रहे एक युवक को बातों में उलझाकर फिल्मी स्टाइल में मोबाइल छीनने का एक मामला सामने आया है। इसमें मोटर साइकिल पर आए 3 अज्ञात युवकों ने पहले पीड़ित को बातों में उलझाया तथा मौका देखते ही जेब में रखा मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन
The miscreants escaped after snatching the mobile by engaging in conversation
मोबाइल लेकर हुए फरार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आबूरोड के पुराना चेकपोस्ट क्षेत्र में शनिवार देर शाम को अंबाजी से अपने गांव उपलागढ़ जा रहे एक युवक को बातों में उलझाकर फिल्मी स्टाइल में मोबाइल छीनने का एक मामला सामने आया है। इसमें मोटर साइकिल पर आए 3 अज्ञात युवकों ने पहले पीड़ित को बातों में उलझाया तथा मौका देखते ही जेब में रखा मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित रीको पुलिस थाना पहुंचा तथा सम्पूर्ण घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित उपलगढ़ पुलिस थाना आबूरोड सदर निवासी साबूराराम पुत्र पूनमाराम गरासिया ने रिपोर्ट देकर बताया कि रविवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे वह अंबाजी भादरवी पूनम मेले में दर्शन कर अपने गांव उलागढ़ जा रहा था। वह आबूरोड में अंबाजी मार्ग स्थित पुराना आर टीओ ऑफिस के पास पहुंचा तो वहां खड़े तीन मोटर साइकिल सवार युवकों ने उसे बातों में उलझाया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने अचानक जेब में रखे मोबाइल को छीन लिया तथा रीको कॉलोनी में सेंट एंसलम वाली गली की ओर भाग गए।
विज्ञापन


शहर में यह कोई पहली घटना नहीं है। शहर एवं आसपास के क्षेत्र में चोरियों एवं लूटपाट की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसके बाद भी पुलिस इन पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से विफल रहने आमजन खामियाजा भुगतने को मजबूर है। सबसे बड़ी एवं खास बात यह है कि गत दिनों गृह राज्य मंत्री के आगमन के दौरान भाजपाइयों ने उनका भी इस ओर ध्यान आकर्षित कर पुलिस की लापरवाही पर खुलकर रोष जताते हुए ठोस कार्रवाई करवाने की मांग की थी, लेकिन, उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed