{"_id":"66adf8b84c6de86df60eb266","slug":"goods-worth-lakhs-of-rupees-destroyed-in-fire-at-cashew-factory-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: काजू फैक्टरी में आग से लाखों रुपये का सामान हुआ खाक, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: काजू फैक्टरी में आग से लाखों रुपये का सामान हुआ खाक, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Sat, 03 Aug 2024 03:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:01 PM IST
सार
Sirohi News: सिरोही के सरूपगंज में काजू फैक्टरी में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर सरूपगंज पुलिस के साथ आबूरोड नगरपालिकाकी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
काजू फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले के सरूपगंज स्थित काजू फैक्टरी में बीती रात आग लग गई। इससे वहां रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर सरूपगंज पुलिस के साथ आबूरोड नगरपालिका, गैल इंडिया, जेकेपुरम एवं सिरोही की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सरूपगंज स्थित इस काजू फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलते ही आबूरोड नगरपालिका के सहायक अग्निशमन अधिकारी झालमसिंह, फायरमैन मोहम्मद यूनुस, नवीन कुमार, चिराग परिहार एवं वाहन चालक किशन कुमार सहित गैल इंडिया, जेकेपुरम एवं सिरोही की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग बुझाने तक वहां रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है।
विज्ञापन