फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Night Chaupal was organized girls benefited under Lado Protsahan Yojana their mothers were felicitated

Sirohi: रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन, लाडो प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लाभांवित बालिकाओं और उनकी मां का हुआ अभिनंदन

Sat, 22 Feb 2025 09:38 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 09:38 PM IST
सार

योजना एवं अभिनंदन समारोह का क्रियान्वयन ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी आबूरोड गौतम मोरारका एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी आबूरोड योषिता कल्ला द्वारा किया गया। एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

विज्ञापन
Sirohi Night Chaupal was organized girls benefited under Lado Protsahan Yojana their mothers were felicitated
रात्रि चौपाल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सियावा में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें राज्य सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 2500 रुपये की पहली किश्त प्राप्त करने वाली लाभार्थी बालिकाओं और उनकी माताओं को जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, उपखंड अधिकारी शंकरलाल मीणा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी द्वारा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन


योजना एवं अभिनंदन समारोह का क्रियान्वयन ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी आबूरोड गौतम मोरारका एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी आबूरोड योषिता कल्ला द्वारा किया गया। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को जन्म से लेकर कॉलेज शिक्षा तक विभिन्न किश्तों में एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। जिला कलेक्टर ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए  बालिका शिक्षा पर ज़ोर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शिक्षा, खेल एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। उपखण्ड अधिकारी ने राजस्व विभाग के संबंध में विस्तार से बताया तथा वर्तमान में सरकारी योजना फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर के बारे में काश्तकारों को जानकारी प्रदान की। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा महिलाओं को रोगों से बच्चों की सुरक्षा आदि के संबंध में बताया गया। रात्रि चौपाल में प्राप्त परिवादों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए गए। ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री विश्नोई जिले के दौरे पर रहेंगे
राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग, कौशल नियोजन, उद्यमिता एवं नीति निर्धारण विभाग राज्य मंत्री केके विश्नोई रविवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार विश्नोई 23 फरवरी, रविवार को दोपहर दो बजे सिरोही पहुंचेंगे। वे दोपहर दो बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं, दोपहर तीन बजे बजट 2025-26 के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे तथा शाम छह बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed