फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gausevaks injured in collision with high speed car, 2 in critical condition

Sirohi News: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चार गौसेवक घायल, दो की हालत गंभीर; इलाज जारी

Wed, 27 Aug 2025 10:32 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 27 Aug 2025 10:32 PM IST
सार

सिरोही में शिवगंज-सिरोही रोड पर गाय को रेस्क्यू कर रहे चार गौसेवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे घायल दो गौसेवकों की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gausevaks injured in collision with high speed car, 2 in critical condition
सिरोही में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवगंज-सिरोही रोड पर बीती रात वन विभाग चौकी के पास एक तेज रफ्तार कार ने गौसेवकों की टीम को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार गौसेवक घायल हो गए, इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल शिवगंज अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार 26 अगस्त की रात एनीमल रेस्क्यू टीम एवं गौमति जीवदया सेवा समिति के सदस्य महिपाल रावल को सूचना मिली कि पालड़ी जोड़ वन विभाग चौकी के पास एक गाय हाईवे पर घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना पर महिपाल रावल अपनी टीम के साथ एंबुलेंस लेकर रात करीब 8 बजे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


टीम में साहिल सोनी, नफीस खान, महिपाल सिंह, सुरेश सोनी और एक अन्य सदस्य शामिल थे। उन्होंने एंबुलेंस को सही साइड पर खड़ा कर इंडिकेटर, फोकस और पार्किंग लाइट जलाकर घायल गाय को रेस्क्यू करना शुरू किया। इस दौरान सिरोही से सुमेरपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बॉक्स वेगन कार (नंबर GJ 27 CF 4494) ने पीछे से टीम को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में चारों घायल हो गए। उन्हें तत्काल शिवगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रैफर कर दिया गया है।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  बाइक पर बैठकर दोस्त का इंतजार कर रहा था युवक, दौड़ते हुए आई आफत, 10 फीट दूर घसीट ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed