{"_id":"678652c7aa903a5afe0a7cff","slug":"ganja-cultivation-was-being-done-under-the-guise-of-fennel-52280-kg-green-ganja-and-7110-kg-dry-ganja-seized-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2519606-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: सौंफ की आड़ में की जा रही थी गांजे की खेती, 52 किलो हरा और सात किलोग्राम सूखा गांजा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: सौंफ की आड़ में की जा रही थी गांजे की खेती, 52 किलो हरा और सात किलोग्राम सूखा गांजा जब्त
Tue, 14 Jan 2025 07:14 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 07:14 PM IST
सार
राजस्थान के सिरोही जिले में सौंफ की खेती के आड़ में गांजे की खेती की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान 52 किलो हरा और सात किलो सूखा गांजा जब्त हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही में सरूपगंज पुलिस टीम द्वारा नानरवाड़ा के समीप सौंफ की आड़ में की जा रही गांजे की खेती के खिलाफ कारवाई करते हुए 52.280 किलोग्राम हरा गांजा और 7.110 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इसमें पुलिसकर्मियों द्वारा नानरवाड़ा के समीप एक खेत में दबिश दी गई। उस दौरान वहां सौंफ की फसल के आड़ में गांजे के 153 पौधे लगाए हुए पाए गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही खेत में झोपड़े के पास गांजे की पत्तियां और बीज सुखाए हुए पाए गए। इस पर वहां से हरे गांजे के 52.280 किलोग्राम पौधों के साथ 7.110 किलोग्राम सूखे गांजे की पत्तियां और बीज जब्त कर सदाफली, भुला, पुलिस थाना रोहिड़ा, हाल नानरवाड़ा, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी बाबूराम पुत्र कालुराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे सम्मिलित
इस कार्रवाई में पुलिस थाना सरूपगंज के थानाधिकारी कमल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल हनुमान सिंह, दिनेश कुमार, कांस्टेबल बाबूलाल, वागाराम (मुख्य भूमिका), पुखराज, तेजाराम, गोपीलाल, दलपत सिंह, अंकित कुमार, मोरमुकुट सिंह और रामू सम्मिलित रहे।
ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
जन्म मृत्यु एवं विवाह रजिस्ट्रीकरण के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण पंचायत समिति सिरोही के सभागार में जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सियाराम मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान विकास अधिकारी, पंचायत समिति, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी ममता राव, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के जिला एवं ब्लाक स्तरीय अन्य कार्मिक तथा ग्राम विकास अधिकारी समस्त ग्राम पंचायत, सीएचसी/पीएचसी के प्रभारी अधिकारी तथा अन्य रजिस्ट्रार, उप रजिस्ट्रार कार्यालय से कार्मिक उपस्थित रहे।
मास्टर ट्रेनर सिमरन सिसोटिया, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, जिला सांख्यिकी कार्यालय ने जन्म-मृत्यु एवं विवाह रजिस्ट्रीकरण के लिए विस्तार से प्रशिक्षण दिया तथा पहचान पोर्टल के बारे में विभिन्न नवीन संशोधनों व तकनीकी समस्याओं के निवारण की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों एवं उनकी जिज्ञासाओं का समुचित उत्तर देकर समाधान किया गया।