फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Five incidents of stolen motorcycles revealed in sirohi

Sirohi News: चोरी हुई मोटरसाइकिलों की पांच वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पिंडवाड़ा पुलिस की कार्रवाई

Sat, 22 Jun 2024 06:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Jun 2024 06:31 PM IST
सार

Sirohi News: पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा बीते डेढ़ महीने में पिंडवाड़ा, झाडोली एवं सिरोही से चोरी हुई मोटरसाइकिलों की 5 वारदातों का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पिंडवाड़ा में गत 12 जून 2024 को एफसीआई गोदाम के पीछे  स्थित राशन की दुकान के बाहर से चोरी हुई मोटरसाईकिल के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 
 

विज्ञापन
Five incidents of stolen motorcycles revealed in sirohi
चोरी की पकड़ी गई मोटरसाइकिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12 जून 2024 को पिंडवाड़ा में एफसीआई गोदाम के पीछे से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में हसनाराम पुत्र कालुराम उर्फ कालाराम व जोगाराम उर्फ जोगेन्द्र पुत्र भटाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। इस मामले में वरली निवासी कालाराम गरासिया द्वारा गत 18  जून 2024 को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसमें उसके द्वारा बताया गया था कि वह मोटर साइकिल हैंडल लॉक लगाकर बाजार गया था, वापस आया तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 

विज्ञापन


इन जगहों पर की मोटरसाइकिल चोरियां 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पिंडवाड़ा, झाडोली व सिरोही से 4 अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। इसमें गत 14 जून 2024 को झाडोली शराब के ठेके पास, 26  मई 2024 को रात में करीब 10ः30 बजे गोगाजी तालाब, पिंडवाड़ा, 19 मई 2024 को रात में पिंडवाड़ा में स्थित एफसीआई गोदाम के पीछे, हनुमान मन्दिर के पास से तथा करीब डेढ़ महीने पूर्व सिरोही से मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed