फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Efforts to control forest fire on Mount Abu-Abu Road continued for second consecutive day

Sirohi News: आग पर काबू पाने की कवायद जारी, दूसरे दिन भी माउंटआबू-आबूरोड पर जलता रहा जंगल

Sun, 30 Mar 2025 10:10 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 10:10 PM IST
सार

शनिवार को माउंटआबू से आबूरोड जाने वाले मार्ग पर सातघूम से छीपाबेरी के बीच जंगल में लगी आग पर अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Efforts to control forest fire on Mount Abu-Abu Road continued for second consecutive day
सिरोही। लगातार दूसरे दिन भी जारी रही माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर जंगलों में लगी आग।

विस्तार

सिरोही जिले में माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर शनिवार को जंगलों में लगी आग रविवार को दूसरे दिन भी लगी रही। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन तेज हवा से इसमें व्यवधान पैदा हो रहा है। हालांकि, स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। रविवार को जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी और माउंटआबू एसडीएम अंशुप्रिया मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के कार्य का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 10वीं शताब्दी में बना प्राचीन दाढ़ देवी मंदिर, फसल के लिए लाभदायक है यहां के कुंड का जल
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को माउंटआबू से आबूरोड जाने वाले मार्ग पर सातघूम से छीपाबेरी के बीच जंगलों में आग लग गई थी। इस दौरान वहां चल रही तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। शाम तक जंगल का बड़ा हिस्सा इस आग की चपेट में आ चुका था। इसके बाद से माउंटआबू नगरपालिका प्रशासन, आपदा प्रबंधन दल, फायर ब्रिगेड, सीआरपीएफ एवं वन विभाग के कर्मचारी विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के साथ लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार दोपहर तक काफी हद तक आग काबू पा लिया गया है। सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले चुकी हैं। माउंटआबू एसडीएम अंशुप्रिया लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन

हर साल लगती है आग
माउंटआबू के जंगलों में यह पहली बार आग लगी हो, ऐसा नहीं है। यहां हर साल सर्दियों के खत्म होने और गर्मी की शुरुआत से बारिश होने तक बार-बार जंगलों में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। इससे वन्यजीवों के साथ ही वन संपदा को भी खासा नुकसान होता है। लेकिन, जंगल का बड़ा हिस्सा सूखा होने से आग कुछ ही समय में भयंकर रूप ले लेती है।

देखें तस्वीरें...
 

सिरोही। लगातार दूसरे दिन भी जारी रही माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर जंगलों में लगी आग।

 

सिरोही। लगातार दूसरे दिन भी जारी रही माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर जंगलों में लगी आग।

 

सिरोही। लगातार दूसरे दिन भी जारी रही माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर जंगलों में लगी आग।

 

ये वीडियो भी देखें..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed