फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Dispute between the bride and groom parties in the wedding procession in Sirohi

Sirohi: बारात में आए वर व वधु पक्ष के बीच विवाद, चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत; शराब के नशे में हुआ था झगड़ा

Sat, 08 Jun 2024 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 08 Jun 2024 03:48 PM IST
सार

Sirohi:  जिले के रोहिड़ा पुलिस थानांतर्गत पनिया गांव में बारात में आए वर एवं वधु पक्ष के बीच विवाद के बाद हुई चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है शराब के नशे में झगड़े के बाद यह विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Dispute between the bride and groom parties in the wedding procession in Sirohi
बारात में आए वर व वधु पक्ष के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के अनुसार रोहिड़ा पुलिस थानांतर्गत पानिया गांव में गुजरात के पोसीना से बारात आई थी। इसमें वर पक्ष एवं वधु पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक घटना का रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन


चाकू के हमले में एक युवक गंभीर घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। इस मामले में साड़ी, मांडवा जिला उदयपुर निवासी शंकर पुत्र बाबू गमेती भील ने रोहिड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा लक्ष्मण (23) 7 जून को भावा पुत्र समीरा गमेती भील की बेटी की बारात में आया था।
विज्ञापन


बारात में मौजूद भारमा पुत्र सोमा, करण पुत्र सोमा और उनके बहनोई की उसके पुत्र से आपस में शराब के नशे में झगड़ा हो गया। उन लोगों ने मिलकर लक्ष्मण के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसे गंभीर घायल हालत में इलाज के लिए पोसीना गुजरात ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस पर शव को इसके चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर प्राण घातक हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में एक युवक की इलाज के लिए गुजरात ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस पर शव को लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और मॉर्चुरी में रखवा दिया। घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुलाल धानिया, माउंटआबू पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्रसिंह वर्मा, स्वरूपगंज थाना अधिकारी कमलसिंह राठौड़, रोहिड़ा थाना अधिकारी जितेंद्रसिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed