फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi : Allegation of misuse of donations in Shaktipeeth Mahotsav, objection on stopping Rajbhog Prasad also

Sirohi News: शक्तिपीठ महोत्सव के नाम पर दान के दुरुपयोग का आरोप, राजभोग प्रसाद बंद करने पर भी जताई आपत्ति

Wed, 04 Sep 2024 07:58 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 07:58 PM IST
सार

कांग्रेस के दांता विधायक कांतिभाई खराड़ी ने अंबाजी देवस्थान ट्रस्ट द्वारा 51वें शक्तिपीठ महोत्सव के दौरान मंदिर के दान का नेताओं के लिए दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि शक्तिपीठ महोत्सव के दौरान भोजन के टेंडरों का भुगतान सरकार द्वारा किया जाना था लेकिन इसके बिल देवस्थान ट्रस्ट को भेज दिए गए।

विज्ञापन
Sirohi : Allegation of misuse of donations in Shaktipeeth Mahotsav, objection on stopping Rajbhog Prasad also
सिरोही। कांग्रेस के दांता विधायक कांतिभाई  खराड़ी का 51 वें शक्तिपीठ महोत्सव के नाम पर अंबाजी मं

विस्तार

कांग्रेस दांता विधायक कांतिभाई खराड़ी एवं गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक एवं प्रवक्ता हेमांग रावल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अंबाजी मंदिर प्रशासक से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 51वें शक्तिपीठ महोत्सव के नाम पर अंबाजी मंदिर के दान का नेताओं के लिए दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच करवाने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही मंदिर में राजभोग प्रसाद बंद करने पर भी आपत्ति जताई गई है।

विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया है कि आरटीआई की जानकारी में सामने आया है कि कलेक्टर बनासकांठा के अधीन उपचुनाव कलेक्टर द्वारा 51 वें शक्तिपीठ महोत्सव के दौरान अंबाजी देवस्थान ट्रस्ट द्वारा नेताओं के भोजन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इसका भुगतान सरकार द्वारा किया जाना था लेकिन बिलों को मंदिर देवस्थान ट्रस्ट को भेज दिया गया। मंदिर ट्रस्ट द्वारा 11 लाख 33 हजार 924 रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। 
विज्ञापन


ज्ञापन में इस बात पर भी आपत्ति जताई गई कि एक ओर तो मंदिर ट्रस्ट ने खर्चे कम करने के लिए कोरोना के बाद से मोहनथाल राजभोग के प्रसाद का भोग बंद कर रखा है। दूसरी ओर श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर उनके द्वारा चढ़ावे में दिए गए दान का इस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे इस मुद्दे को लेकर आमजन के बीच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिरोही। कांग्रेस के दांता विधायक कांतिभाई  खराड़ी का 51 वें शक्तिपीठ महोत्सव के नाम पर अंबाजी मं

सिरोही। कांग्रेस के दांता विधायक कांतिभाई  खराड़ी का 51 वें शक्तिपीठ महोत्सव के नाम पर अंबाजी मं

 

सिरोही। कांग्रेस के दांता विधायक कांतिभाई  खराड़ी का 51 वें शक्तिपीठ महोत्सव के नाम पर अंबाजी मं

सिरोही। कांग्रेस के दांता विधायक कांतिभाई  खराड़ी का 51 वें शक्तिपीठ महोत्सव के नाम पर अंबाजी मं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed