{"_id":"675abc717d142a5a3f00ff59","slug":"cold-wave-grips-mount-abu-tourist-starts-increasing-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mount Abu Weather: माउंट आबू में कश्मीर का मजा ले रहे पर्यटक, पारा माइनस में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mount Abu Weather: माउंट आबू में कश्मीर का मजा ले रहे पर्यटक, पारा माइनस में पहुंचा
Thu, 12 Dec 2024 04:06 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 12 Dec 2024 04:06 PM IST
सार
साल के अंत में माउंट आबू में पर्यटकों का आना शुरु हो गया है। मौसम भी पर्यटकों का साथ दे रहा है। लगातार दूसरे दिन माउंट आबू का तापमान माइनस में रहा है। कारों पर भी बर्फ की परत जमने लगी है।
विज्ञापन
माउंट आबू में ठंड से बचाव के लिए आग तापते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही के हिल स्टेशन माउंटआबू में तापमान में अचानक गिरावट आने से यहां पर ठंड के तेवर तीखे हो गए है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी यहां का तापमान माइनस 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां के खुले मैदानों, गार्डन और खेतों में लगी घास व पेड़-पौधों की पत्तियों पर बर्फ जमने लगी है। कार की छतों पर भी बर्फ की परत जम जाती है। ऐसे मौसम का मजा लेने के लिए पर्यटकों का पहुंचना भी शुरु हो गया है। पर्यटक इस मौसम का भरपूर मजा ले रहे हैं।
माउंट आबू में सुबह धुंध रहती है। वहीं शाम होते ही एकाएक ठंड बढ़ जाती है। माउंटआबू में ठंड के तीखे तेवरों के चलते पर्यटक सुबह होटलों में दुबके रहते हैं। दोपहर और शाम को वे मौसम का मजा लेने निकल पड़ते हैं। वे नक्की लेक में वोटिंग का मजा लेते देखे जा सकते हैं। हाइ-वे पर स्थित ढाबों और चाय की थडियों पर स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक अलाव तापते भी नजर आते हैं।
29 से 31 दिसंबर तक होगा शीतकालीन महोत्सव
माउंटआबू में आगामी 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय शीतकालीन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। पर्यटन अधिकारी भैरूसिंह गुर्जर ने बताया कि आयोजन को लेकर बैठक हुई है। इस बार बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। इस महोत्सव में करीब 50 हजार पर्यटकों के आने की उम्मीद है।