फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Chairman-Commissioner surrounded on charges of gang rape of 23 women in Sirohi

Sirohi: 23 महिलाओं से गैंगरेप के आरोप में घिरे सभापति-आयुक्त, दोस्तों संग मिलकर की दरिंदगी, जानें मामला

Sun, 11 Feb 2024 04:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 11 Feb 2024 04:08 PM IST
सार

Sirohi: सिरोही नगरपरिषद सभापति महेंद्र मेवाड़ा एवं आयुक्त महेंद्र चौधरी पर 23 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने का झांसा देकर बुलाने एवं दुष्कर्म करने का आरोप मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर सिरोही कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
Chairman-Commissioner surrounded on charges of gang rape of 23 women in Sirohi
23 महिलाओं से गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही कोतवाली में नगरपरिषद सभापति महेंद्र मेवाड़ा एवं आयुक्त महेंद्र चौधरी पर 23 महिलाओं के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पाली निवासी महिला द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। अब पुलिस उप अधीक्षक पारसाराम इस मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन

क्या है मामला
बता दें कि पीड़िता की ओर से दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने के नाम पर सभापति महेंद्र मेवाड़ा एवं आयुक्त महेंद्र चौधरी ने उसे व उसके साथ पंद्रह-बीस महिलाओं को झांसा देकर बुलाया तथा गैंगरेप किया। इसके बाद वीडियो बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार दो-तीन माह पहले आंगनबाड़ी में काम के लिए वह अपनी साथी महिलाओं के साथ सिरोही आई थी। इस दौरान वे सभापति महेंद्र मेवाडा एवं आयुक्त महेंद्र चौधरी से मिली थी। इन दोनों ने उन सभी को उनके परिचित के घर रूकवाया तथा खाने- पीने की व्यवस्था की थी। इस दौरान खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर इन दोनों ने अपने साथियों के साथ महिलाओं से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पीड़िता ने यह भी बताया कि जब सभी महिलाओं को होश आया तो उनके सिरदर्द हो रहा था। परस्पर बातचीत के बाद सभापति व आयुक्त से पूछा तो मामले का पता चला। वे दोनों व उन दस-पंद्रह साथी हंसते हुए बोले कि हम लोगों ने इस काम के लिए ही तुम लोगों ने धोखे से यहां बुलाया था। वे सभी लोग नशे की हालत में थे। रिपोर्ट में आरोपियों के उनके वीडियो बनाने एवं ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों का नहीं है कोई आधार
इधर, इस मामले में सिरोही नगर परिषद सभापति महेंद्र मेवाडा का कहना है इन आरोपों का कोई आधार नहीं है। इस तरह का कोई घटनाक्रम नही है। यह केवल उनकी उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए किसी का षड्यंत्र है। पूर्व में भी ऐसा प्रयास किया गया था जो बाद में झूठा पाया गया था। जांच के बाद सारी वास्तविकता सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed