फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Beaten up in the name of biodiesel marketing meeting, then demanded Rs 10 lakh

Sirohi News: बायोडीजल मार्केटिंग मीटिंग के नाम पर की मारपीट, फिर मांगे 10 लाख, महिला समेत नौ गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 09:25 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 09:25 PM IST
सार

आबूरोड रीको पुलिस ने खुद को बायोडीजल मार्केटिंग ऑफिसर बताकर मीटिंग में बुलाने और फिरौती मांगने के मामले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक महिला सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Sirohi News: Beaten up in the name of biodiesel marketing meeting, then demanded Rs 10 lakh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड रीको पुलिस द्वारा खुद को बायोडीजल का मार्केटिंग ऑफिसर बताकर मीटिंग के लिए बुलाने तथा मारपीट कर 10 लाख रुपये मांगने के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनिवाल ने बताया कि इस मामले में 9 फरवरी 2025 को प्रार्थी नेहपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह बनास में एमएसओ डीजल का काम करता है। 8 फरवरी 2025 को हीना पटेल नाम की महिला ने अपने आप को बायोडीजल की मार्केटिंग ऑफिसर बताते हुए उसे बायोडीजल मीटिंग के संबंध में बातचीत करने के लिए आबूरोड स्थित जोयविला होटल में बुलाया था। तब वह वहां गया और हीना पटेल से बायोडीजल मार्केटिंग के सम्बंध में बातचीत करने लगा। उस दौरान जितेन्द्र परमार व किशोर सिंह सहित 8 लोग वहां आए। उन्होंने उस पर हीना पटेल के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए होटल में कमरे में ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की तथा उसके मोबाइल और रुपये ले लिए। फिर ये लोग उसे एक कार में डालकर ले और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत, उपनिरीक्षक पूराराम, सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह, पुलिस थाना आबूरोड रीको के कांस्टेबल प्रकाश एवं कांस्टेबल राजवीर सिंह की टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन


इनको किया गया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार इस मामले में दामडी, पुलिस थाना दोवडा, जिला डूंगरपुर निवासी जितेन्द्र परमार पुत्र कालूराम मीणा, एमएम सिंघा कोलोनी, अंबाजी रोङ आबूरोड निवासी किशोरसिंह पुत्र रमेशकुमार राजपूत, शिवाजी नगर, सेक्टर 106, डूंगरपुर निवासी हरिसिंह पुत्र सज्जन सिंह राजपूत, हिम्मतनगर उमियाफली, पुलिस थाना वडाली, जिला साबरकांठा, गुजरात निवासी भरतभाई पुत्र नारायणभाई पटेल, कुशाल मगरी, पुलिस थाना डूंगरपुर सदर निवासी सुनिलकुमार पुत्र राकेशकुमार मीणा, सरोतरा, पुलिस थाना अमीरगढ, जिला बनासकाठा, गुजरात निवासी हनुमानसिंह पुत्र क्रीतिसिंह डाभी, विजय सिंह पुत्र भमर सिंह डाभी, दामडी, पुलिस थाना दोवा, जिला डूंगरपुर निवासी विशाल पुत्र रामजी यादव एवं पटेलवास, बडनगर, पुलिस थाना वडनगर, मेहसाणा, गुजरात निवासी हीना पटेल उर्फ लड्डू पुत्री मुकेशभाई पटेल को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed