{"_id":"6798e17b5b8b30a2d3049b6d","slug":"by-elections-for-panch-post-of-ward-no-2-of-chhibagaon-gram-panchayat-will-be-held-in-february-officers-in-charge-of-various-cells-appointed-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2567146-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: छीबागांव ग्राम पंचायत में वार्ड संख्या 2 के पंच पद के उपचुनाव फरवरी में होंगे, प्रभारी अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: छीबागांव ग्राम पंचायत में वार्ड संख्या 2 के पंच पद के उपचुनाव फरवरी में होंगे, प्रभारी अधिकारी नियुक्त
Tue, 28 Jan 2025 07:44 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:44 PM IST
सार
सिरोही जिले में छीबा गांव ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-2 के पंच पद के उपचुनाव फरवरी में होंगे। विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर कार्यालय, सिरोही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिला निर्वाचन अधिकारी अल्पा चौधरी द्वारा आगामी फरवरी माह में शिवगंज पंचायत समिति अंतर्गत छीबागांव ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-2 के पंच पद के लिए होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर पालना करवाने के लिए पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी अल्पा चौधरी ने बताया, आगामी फरवरी माह में शिवगंज पंचायत समिति अंतर्गत छीबागांव ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-2 के पंच पद के उपचुनाव करवाए जाएंगे। इस चुनाव के मद्देनजर कार्यों को समयबद्ध कार्यक्रमानुसार संपादित करवाए जाने के लिए प्रकोष्ठों का गठन कर प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी लिपिकों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही चुनाव संबंधी कार्यों के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार निर्वाचन, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिवगंज एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी शिवगंज, कोषाधिकारी, उपखंड अधिकारी, लेखाधिकारी, संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी, जिला रसद अधिकारी, सहायक निदेशक सांख्यिकी, मुख्य आयोजना अधिकारी, विकास अधिकारी पंचायत समिति शिवगंज तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सिरोही को विभिन्न प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी चौधरी ने बताया कि वार्ड पंच के उपचुनाव मतपेटी के माध्यम से संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रभारी अधिकारी आवंटित कार्यों के समय पर संपादन के लिए पूर्ण रूपेण उत्तरदायी होंगे एवं आवंटित कार्यों की क्रियान्विति सुनिश्चित करेंगे। समस्त प्रभारी अधिकारी अपनी दैनिक प्रगति रिपोर्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। समस्त अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग तथा राज्य सरकार एवं संबंधित विभागों के आदेशों एवं निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करेंगे तथा चाही गई सूचनाओं को तत्काल भिजवाने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन