फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Black wheat rich in various types of medicinal properties is being cultivated in Abu Road,

Rajasthan News: सिरोही के किसानों का नया प्रयोग, हृदय रोगियों के लिए वरदान है ये गेहूं, जानें फायदे

Thu, 03 Apr 2025 05:56 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2025 05:56 PM IST
सार

विशेषज्ञों के अनुसार, काले गेहूं में पाया जाने वाला एंथोसाइनीन एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक है, जो कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज, हार्ट अटैक, कैंसर, घुटनों के दर्द और एनीमिया जैसी बीमारियों में लाभकारी है। 

विज्ञापन
Black wheat rich in various types of medicinal properties is being cultivated in Abu Road,
काला गेहूं - फोटो : freepik

विस्तार

गुजरात सीमा से सटे आबूरोड शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में किसान गेहूं की खेती के क्षेत्र में नया प्रयोग कर रहे हैं। आज हम विभिन्न प्रकार के औषधीय गुणों से भरपूर काले गेहूं की खेती की बात कर रहे हैं। यह काला गेहूं, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज एवं हार्ट रोगियों के लिए वरदान है। इस कारण इसकी बाजार में भारी मांग रहती है।

विज्ञापन


आबूरोड की बात करें तो सांतपुर गांव के चारणियाफली स्थित एसके फार्म हाउस पर बीते तीन साल से काले गेहूं की खेती की जा रही है। सबसे पहले आधा बीघा में इसकी बुआई की गई थी। इस बार ढाई बीघा में काले गेहूं उगाए गए हैं। यहां इस गेहूं को बिना किसी केमिकल या रासायनिक खाद के उगाया जाता है। फार्म हाउस मैनेजर गणेश आचार्य ने बताया कि दीपावली के बाद नवंबर पहले सप्ताह से दूसरे सप्ताह में इस काले गेहूं की बुआई की जाती है तथा अप्रैल दूसरे सप्ताह के बाद इसकी कटाई करते है। एक बीघा में 8 क्विंटल तक काले गेहूं की पैदावार होती है, जबकि सफेद गेहूं की पैदावार 10 क्विंटल तक होती है। जहां सफेद गेहूं 30 से 35 रुपये किलोग्राम में बिकता है वहीं काला गेहूं के लोग 100 से 110 रुपये प्रति किलोग्राम भाव दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान लोक सेवा आयोग में पेन डाउन हड़ताल, 98 नए पदों की मांग; जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज एवं हार्ट रोगियों के लिए है बेहद फायदेमंद
सेवानिवृत जिला आयुर्वेद अधिकारी वैध दामोदर प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि काला गेहूं स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। काले गेहूं में पाए जाने वाला एंथोसाइनीन एक नेचुरल एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक है। जो हार्ट अटैक, कैंसर, शुगर, मानसिक तनाव, घुटनों में दर्द, एनीमिया जैसे रोगों में काफी फायदेमंद होता है। काले गेहूं रंग और स्वाद में सामान्य गेहूं से थोड़ा अलग होते हैं, लेकिन बेहद पौष्टिक होते हैं। काले गेहूं में आम गेहूं की तुलना आयरन ज्यादा होता है। इस गेहूं के आटे की रोटी खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही सफेद गेहूं की तुलना में काले गेहूं में शुगर कंटेट कम होते हैं और आयरन की मात्रा अधिक होती है। काले गेहूं में मैग्नेशियम, एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है, जो हृदय और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहती है। काला गेहूं गर्भवती महिलाओं और डायबिटिक मरीजों के लिए अधिक फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed