फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Stoppage of Bhuj-Delhi Sarai bi-weekly express starts at Pindwara station

Sirohi: भुज-दिल्ली सराय द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का पिंडवाड़ा स्टेशन पर ठहराव शुरू, रात स्टेशन में हुआ स्वागत

Sat, 17 Aug 2024 04:59 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2024 04:59 PM IST
सार

भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का पिंडवाड़ा स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव शुरू हो गया है। ट्रेन संख्या 20983 और 20984 के पिंडवाड़ा स्टेशन पर ठहराव को यात्रियों की सुविधा के लिए प्रायोगिक रूप से लागू किया गया है।

विज्ञापन
Sirohi: Stoppage of Bhuj-Delhi Sarai bi-weekly express starts at Pindwara station
सिरोही। भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज ट्रेन का पिंडवाड़ा स्टेशन पर पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन संख्या 20983 भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का पिंडवाड़ा स्टेशन पर 2 मिनट ठहराव शुरू हो गया। इस दौरान लुंबाराम चौधरी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक विवेकानंद शर्मा तथा अन्य रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन की मौजूदगी में देर रात 0.42 बजे ट्रेन के पहुंचने पर पायलट एवं सहायक पायलट का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन


रेल प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भुज-दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का पिण्डवाडा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव शुरू किया गया है। गाड़ी संख्या 20983, भुज-दिल्ली सराय द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा इसके संचालन दिवसों पर पिंडवाड़ा स्टेशन पर 00.42 बजे आगमन और 00.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20984, दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा इसके संचालन दिवसों पर पिण्डवाडा स्टेशन पर 01.50 बजे आगमन एवं 01.52 बजे प्रस्थान करेगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed