फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Being carried hidden in a bag on a motorcycle 10.20 kg green wet ganja seized

Sirohi: मोटरसाइकिल पर कट्टे में छिपाकर ले जाया जा रहा हरा गीला गांजा, पुलिस ने किया जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 08:19 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2024 08:19 AM IST
सार

Sirohi News: रोहिड़ा पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल पर कट्टे में छिपाकर ले जाया जा रहा 10.20 किलोग्राम हरा गीला गांजा जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Being carried hidden in a bag on a motorcycle 10.20 kg green wet ganja seized
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिड़ा पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल पर कट्टे में छिपाकर ले जाया जा रहा 10.20 किलोग्राम हरा गीला गांजा जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिसकर्मियों को देखकर आरोपियों ने मोटरसाइकिल मोड़कर पीछे की ओर भागने का प्रयास भी किया था, लेकिन इससे पहले कि वे इसमें सफल हो पाते पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस क अनुसार सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी व पिंडवाड़ा वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में रोहिड़ा थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा बुधवार दोपहर 1.55 बजे नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान वहां वासा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आ रही थी।
विज्ञापन


इस पर दो व्यक्ति बैठे हुए थे तथा दोनों व्यक्तियों के बीच में एक सफेद रंग का प्लास्टिक का कटटा रखा हुआ था। पुलिसकर्मियों को देखकर वे मोटर साइकिल वापस मोड़कर भागने लगे। इस पर संदेह होने पर पुलिसकर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया गया तथा मोटरसाइकिल को रुकवाकर कट्टे की तलाशी ली गई। तलाशी में कट्टे में 10.20 किलोग्राम हरा गीला गांजा पाया गया। इसे अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गांजे एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर गंगानगर गोलिया, रामसीन, पुलिस थाना रामसीन, जिला जालौर निवासी अनिल कुमार पुत्र धीरज कुमार वाल्मिकी एवं वीवीगिरी स्ट्रीट, टीवीके सेकेंड लिंक रोड, कृष्णामुर्ति नगर, पुलिस थाना पी फाइव, जिला एमकेबी नबर तमिलनाडु निवासी बालाजी शुक्ला पुत्र नन्दजी शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ये गांजा कहां से लाया जा रहा था तथा इसे कहां डिलीवर किया जाना था इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed