{"_id":"67f532921585bcd973026980","slug":"bears-hand-was-stuck-in-tree-while-eating-honey-forest-department-employees-evacuated-with-the-help-of-villagers-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2813298-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: माउंट आबू में पेड़ से शहद निकालने के प्रयास में फंसा भालू, जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: माउंट आबू में पेड़ से शहद निकालने के प्रयास में फंसा भालू, जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर बचाया गया
Tue, 08 Apr 2025 08:19 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 08:19 PM IST
सार
Sirohi: दर्द और घबराहट के कारण भालू थोड़ी आक्रामकता भी दिखा रहा था, लेकिन टीम ने सूझबूझ और सतर्कता से काम लिया। जैसे ही भालू का पंजा बाहर आया, वह अपने दोनों बच्चों के साथ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
भालू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माउंट आबू की ओरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भालू पेड़ से शहद निकालने के प्रयास में फंस गया। यह घटना झालरा वन क्षेत्र में वीर बावजी मंदिर के पास की है, जहां करीब साढ़े सात बजे भालू का पंजा पेड़ में फंस गया। कई बार कोशिश करने के बावजूद जब वह अपना पंजा नहीं निकाल सका तो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर नाका प्रभारी शेरसिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही उप वन संरक्षक शुभम जैन के निर्देश पर वनपाल मोहनराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि भालू झाड़ियों के बीच पलाश के पेड़ के पास फंसा हुआ है और उसके पास दो छोटे भालू भी घूम रहे हैं। हालात को देखते हुए तत्काल जेसीबी मशीन बुलाई गई।
पढ़ें: ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका का निधन, राज्यपाल व सीएम भजनलाल समेत कई नेताओं ने जताया दुख
विज्ञापन
जेसीबी की मदद और ग्रामीणों के सहयोग से भालू के फंसे हुए पंजे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि दर्द और घबराहट के कारण भालू थोड़ी आक्रामकता भी दिखा रहा था, लेकिन टीम ने सूझबूझ और सतर्कता से काम लिया। जैसे ही भालू का पंजा बाहर आया, वह अपने दोनों बच्चों के साथ जंगल की ओर भाग गया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।