फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: A truck loaded with vegetables overturned on the Pindwara-Sirohi four-lane

Sirohi News: पिंडवाड़ा-सिरोही फोरलेन पर पलटा सब्जियों से भरा ट्रक, ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा

Fri, 18 Oct 2024 05:42 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2024 05:42 PM IST
सार

पिंडवाड़ा-सिरोही फोरलेन पर झाड़ोली के पास एक सब्जियों से भरा ट्रक शुक्रवार सुबह ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक घायल होने के बाद मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर सब्जियां फैल जाने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस और एनएचआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त ट्रक और बिखरी सब्जियां हटाकर यातायात को सुचारू किया।

विज्ञापन
Sirohi News: A truck loaded with vegetables overturned on the Pindwara-Sirohi four-lane
झाड़ोली के समीप बिखरी सब्जियों की बारियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिंडवाड़ा-सिरोही फोरलेन पर झाड़ोली के समीप शुक्रवार को सब्जियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। बताया जा रहा है कि कार को ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। हालांकि वह मौके से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद सब्जियां सड़क पर फैल गईं। इससे यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा पुलिस थाने के पुलिसकर्मी एवं एनएचआई टीम मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त ट्रक एवं बिखरी सब्जियों को हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सब्जियों से भरा यह ट्रक नडियाद, गुजरात से सब्जियां भरकर गंगानगर जा रहा था। शुक्रवार सवेरे करीब 6 बजे पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के झाडोली कट के पास सवेरे करीब 6 बजे एक कार को ओवरटेक करते समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। इससे उसमें भरी सब्जियां सड़क पर फैल गई तथा यातायात अवरुद्ध हो गया। क्रेन की सहायता से ट्रक एवं अवरोध को हटवाकर यातायात शुरू करवाया। इस प्रक्रिया में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो जल्दी पहुंचने के प्रयास में सब्जियों से भरे वाहन चालक अक्सर तेज गति से चलते हैं। समय से पहले नीयत स्थान पर पहुंचने पर चालकों को नकद इनाम भी दिया जाता है। इसी फिराक में अक्सर जान जोखिम में डालकर चलते रहते हैं। हालांकि परिवहन विभाग एवं पुलिस की हाईवे पेट्रोलियम टीम मॉनीटरिंग भी रखती है। समय-समय पर वाहन चालकों के चालान भी बनाए जाते हैं, लेकिन बेपरवाही के चलते बार-बार ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed