फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News trailer loaded with iron reels caught fire driver and cleaner saved their lives by jumping

Sirohi News: लोहे की रीलों से भरे ट्रेलर में लगी आग, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान

Mon, 10 Mar 2025 05:37 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 05:37 PM IST
सार

लोहे की रील से भरे ट्रेलर में आग लग गई। आग लगते ही ट्रेलर के चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Sirohi News trailer loaded with iron reels caught fire driver and cleaner saved their lives by jumping
कांडला-सिरोही हाइवे पर लोहे की रील से भरे ट्रेलर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में सिरोही जिले से होकर गुजरने वाले कांडला-सिरोही हाइवे पर रविवार रात लोहे की रीलों से भरे ट्रेलर में आग लग गई। इसके बाद चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद रोड पर यातायात अवरुद्ध हो गया। इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर अनादरा थानाधिकारी सरिता विश्नोई अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। आग बुझाने तक ट्रेलर और उसमें भरी गई लोहे की रीलें जलकर राख हो गई। 

विज्ञापन


बता दें कि दुर्घटना रविवार रात को डबाणी के पास रात करीब 10 बजे की है। लोहे की रीलों से भरा यह ट्रेलर कांडला की ओर से सिरोही जा रहा था। ट्रेलर डबाणी के पास पहुंचा था कि अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेलर के एक-एक कर टायर इसकी चपेट में आने के साथ ही उनमें ब्लास्ट होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


मौके की नजाकत को भांपते हुए चालक और खलासी ने जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई। धमाकों की आवाज के साथ रोड पर आग की ऊंची-ऊंची लपटों को उठता देखकर आसपास के क्षेत्र में मौजूद ग्रामीण और इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालक दौड़कर मौके पर पहुंचे। अनादरा पुलिस थाना को सूचना देकर घटना की जानकारी दी गई। कुछ ही देर में पुलिसकर्मी और पानी के टैंकर मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने की कवायद शुरू की गई। आग बुझाने तक ट्रेलर और उसमें भरा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर खली फायर ब्रिगेड की कमी
कांडला-सिरोही हाइवे से गुजर रहा भारी यातायात दवाब वाला मार्ग है। यहां पर आए दिन होने वाले सड़क हादसों में फायर ब्रिगेड की कमी ख़लती है। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से रेवदर एसडीएम मुख्यालय पर एक फायर ब्रिगेड उपलब्ध करवाने की मांग की जा रही है। लेकिन न तो जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और न ही अधिकारी इस ओर ध्यान देने की जरूरत समझ रहे हैं। ऐसे में आमजन खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed