{"_id":"67f65d9817b4255906068b39","slug":"a-top-class-thief-and-crook-arrested-wanted-in-a-robbery-case-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2815694-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, चार जिलों में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे; जानें कैसे की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, चार जिलों में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे; जानें कैसे की कार्रवाई
Wed, 09 Apr 2025 05:41 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 05:41 PM IST
सार
Sirohi: पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनादरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेवदर वृताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के सुपरविजन और थानाधिकारी सरिता विश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने मोरस, थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही निवासी भारमाराम पुत्र सोपाराम गमेती को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त आरोपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले की अनादरा पुलिस ने एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है, जो नकबजनी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ सिरोही, जालौर, पाली और राजसमंद जिलों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के तहत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनादरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेवदर वृताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के सुपरविजन और थानाधिकारी सरिता विश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने मोरस, थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही निवासी भारमाराम पुत्र सोपाराम गमेती को गिरफ्तार किया।
भारमाराम 16 फरवरी 2025 को अनादरा थाना क्षेत्र में दर्ज नकबजनी के एक मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी शातिर अपराधी प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ सिरोही, जालौर, पाली और राजसमंद जिलों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के तहत एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी में थानाधिकारी सरिता विश्नोई, हेड कांस्टेबल शैराराम, कांस्टेबल जीवराज, जसवंतसिंह और राजेन्द्रसिंह की भूमिका उल्लेखनीय रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
पढ़ें: दरवाजे-खिड़कियां तोड़ ले गए सारा सामान, सूने मकान में चोर ने वारदात को दिया अंजाम; आरोपी गिरफ्तार
शिवगंज में 12 हजार लीटर बायोडीजल जब्त
वेरा रामपुरा के पास फोरलेन हाईवे पर बायोडीजल के अवैध कारोबार को लेकर सीएमओ कार्यालय में की गई शिकायत के बाद रसद विभाग हरकत में आ गया। बुधवार को विभागीय टीम ने दबिश देकर करीब 12 हजार लीटर बायोडीजल जब्त किया। जब्त किए गए बायोडीजल में से 10 हजार लीटर अंडरग्राउंड टैंक में रखा गया था, जबकि 2 हजार लीटर एक वाहन में भरा हुआ पाया गया। मौके पर बायोडीजल पंप संचालित किया जा रहा था, लेकिन पंप संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मौजूद नहीं थे।