फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A retired teacher couple offered a 100 gram gold necklace worth Rs 7.65 lakh

Sirohi News: रिटायर्ड अध्यापक दंपती ने दिया दान, शक्तिपीठ अंबाजीधाम में चढ़ाया 100 ग्राम सोने का हार

Sun, 19 Jan 2025 07:14 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 07:14 PM IST
सार

समीपवर्ती गुजरात के शक्तिपीठधाम अंबाजी में नडियाद के एक रिटायर्ड अध्यापक दंपती ने रविवार को 100 ग्राम सोने का हार चढ़ाया। अंबाजी मंदिर देवस्थान ट्रस्ट के प्रतिनिधि द्वारा श्रद्धालु दंपति की इस भेंट को स्वीकार किया गया है। इस सोने के हार की कीमत 7.65 लाख रुपए है।

विज्ञापन
A retired teacher couple offered a 100 gram gold necklace worth Rs 7.65 lakh
अंबाजीधाम में चढ़ाया हार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के आबूरोड शहर से महज 17 किलोमीटर की दूरी पर गुजरात का यह शक्तिपीठ अंबाजीधाम स्थित है। अंबाजीधाम देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना है। रोजाना हजारों की तादाद में श्रद्धालु मां अंबे के दरबार में पहुंचते है। अपनी मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु नकदी एवं आभूषणों के रूप में मां के दरबार में चढ़ावा चढ़ाते है। ऐसे ही एक श्रद्धालु दंपती नडियाद के रिटायर्ड अध्यापक एवं अध्यापिका द्वारा मां अंबे के चरणों में 100 ग्राम सोने का हार चढ़ाया गया। सोने के इस हार की कीमत 7 लाख 65 हजार 440 रुपए बताई गई है। अंबाजी मंदिर देवस्थान ट्रस्ट कार्यालय में टेम्पलेट इंस्पेक्टर द्वारा दंपती से सोने के हार की भेंट को स्वीकार किया गया है। 
विज्ञापन


मंदिर के गुंबद में लग चुका है 140 किलोग्राम सोना
अंबाजी मंदिर देवस्थान ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में नकदी एवं सोने चांदी आभूषण लगातार चढ़ावे के रूप में प्राप्त हो रहे है। इनका अलग-अलग कार्यों में उपयोग किया जाता हैं। मंदिर के गुंबद में अब तक 140 किलोग्राम सोने का उपयोग किया जा चुका है ,जबकि, पूरा कार्य करवाने में 280 किलोग्राम सोना लगेगा। मंदिर ट्रस्ट द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक सरोकार के कार्य किए जा रहे है।
विज्ञापन


साप्ताहिक चिकित्सा शिविर का आयोजन
अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में साप्ताहिक चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 42 लोग लाभान्वित हुए। रोगियों को परामर्श देकर दवाइयां दी गई। शिविर में डॉ. सत्यदेवसिंह मेहता एवं डॉ. मनन गुप्ता ने अपनी सेवाएं प्रदान की। समिति के सदस्यों में शिविर संयोजक सुनील मंगला, संजीव मंगल एवं समिति अध्यक्ष मुकेश गर्ग एवं समिति के अरविंद गर्ग ने शिविर के संचालन में सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed