फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   8 employees absent during SDM's Discom Rural Office inspection

Sirohi: एसडीएम के डिस्कॉम रूरल कार्यालय निरीक्षण के दौरान 8 कर्मचारी अनुपस्थित, ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी

Mon, 27 May 2024 08:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 27 May 2024 08:31 PM IST
सार

Sirohi: आबूरोड एसडीएम वीरमाराम ने सोमवार को डिस्कॉम रूरल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान 8 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस दौरान उन्होंने आकराभट्टा सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं देखकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

विज्ञापन
8 employees absent during SDM's Discom Rural Office inspection
डिस्कॉम रूरल कार्यालय निरीक्षण के दौरान 8 कर्मचारी अनुपस्थित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड एसडीएम वीरमाराम सोमवार को अचानक मानपुर स्थित डिस्कॉम रूरल कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पहलाद मीणा, बृजमोहन शर्मा, अजय कुमार, अमृतादेवी, दिनेश कुमार, रवि कुमार बारोट, मोनिका रानी एवं दिनेश कुमार अनुपस्थित पाए गए।

विज्ञापन


उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। निरीक्षण के समय एईन मिथलेश कुमार को गर्मी के मौसम को देखते हुए सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के समुचित प्रबंध करने, ट्रिपिंग कम करने, विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, सभी कर्मचारियों को उपस्थित रहकर फील्ड में विजिट करने तथा जहां पर भी ट्रान्सफार्मर खराब हुए है, वहां एफआरटी टीम को मौके पर भेजकर तत्काल सही करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद वे आकराभट्टा सरकारी अस्पताल पहुंचे। प्रभारी अधिकारी को गर्मी के मौसम को देखते हुए मरीजों के हॉस्पिटल में पर्याप्त रूप से बिजली, पानी, दवाइयों की उपलब्धता रखने के आदेश दिए। इसके साथ ही कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में आने एवं तत्परता से कार्य करने के लिए पाबंद किया। प्रभारी अधिकारी को शिशु वार्ड, महिला वार्ड, जनरल वार्ड एवं सभी वार्डों में साफ-सफाई रखने को निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय के रीडर कमलेश कुमार त्रिवेदी साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed