{"_id":"6a5e1734a55fc2bfd606c716","slug":"44400-kg-of-poppy-husk-seized-from-a-luxury-i20-car-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4522158-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi Crime: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कर रहे थे डोडा पोस्त की तस्करी, कार से 44.4 किलो माल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi Crime: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कर रहे थे डोडा पोस्त की तस्करी, कार से 44.4 किलो माल जब्त
Mon, 20 Jul 2026 06:24 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:24 PM IST
सार
सिरोही के रोहिड़ा थाना पुलिस ने वासा-वालोरिया मार्ग पर आई-20 कार से 44.400 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस को देखकर दो तस्कर जंगल में फरार हो गए। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। एक आरोपी की पहचान कर ली गई है।
सिरोही के रोहिड़ा थाना पुलिस ने वासा-वालोरिया मार्ग पर आई-20 कार से 44.400 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस को देखकर दो तस्कर जंगल में फरार हो गए। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। एक आरोपी की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
कार से 44.400 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही के रोहिड़ा थाना पुलिस ने वासा-वालोरिया मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी आई-20 कार से 44.400 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। हालांकि कार में सवार दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने कार और डोडा पोस्त जब्त कर लिया है तथा एक आरोपी की पहचान कर ली है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान और पिंडवाड़ा वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रोहिड़ा थानाधिकारी अमराराम खौखर के नेतृत्व में थाना पुलिस और डीएसटी टीम गश्त पर थी।
विज्ञापन
इस दौरान वासा से वालोरिया के बीच गुजरात पासिंग आई-20 कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने करीब 200 मीटर पहले ही कार मोड़कर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया। पीछा करते हुए टीम वासा गांव से करीब चार किलोमीटर आगे वालोरिया सीमा तक पहुंची, जहां आरोपी कार को स्टार्ट हालत में सड़क किनारे छोड़कर पहाड़ियों और जंगल की ओर भाग निकले। कार की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखा गया 44.400 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने मादक पदार्थ और कार को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
पढ़ें: बांदीकुई को मिलेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का सीधा कनेक्शन, द्वारापुरा में बनेगा कट; मिलेगी राहत
एक आरोपी की पहचान, दूसरे की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक घटना के समय घना अंधेरा होने के कारण दोनों आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच के दौरान एक आरोपी की पहचान चनणाराम पुत्र गिरधारीलाल मेघवाल, निवासी अंधानियों का तला, दुदाबेरी, थाना बाड़मेर ग्रामीण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। दूसरे आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हुई हैं।
पुलिस को चकमा देने के लिए लगाई थी फर्जी नंबर प्लेट
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस आई-20 कार से डोडा पोस्त की तस्करी की जा रही थी, उसका मूल पंजीकरण नंबर अलग था। पुलिस से बचने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी अमराराम, सहायक उपनिरीक्षक दलाराम, रमेश कुमार तथा कांस्टेबल रामलाल, बजरंगलाल, पुष्पेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, विकास, सुनील कुमार और जितेंद्र सिंह शामिल रहे।