फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi : 3 accused absconding after robbing mobile from truck driver arrested, the incident took place in July

Sirohi News : ट्रक चालक से मोबाइल लूटकर भागे तीन आरोपी पुलिस हिरासत में, जुलाई महीने में की थी वारदात

Sun, 06 Oct 2024 08:45 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2024 08:45 AM IST
सार

तीन महीने पहले ट्रक चालक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने फरार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चला रखा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
 

विज्ञापन
Sirohi : 3 accused absconding after robbing mobile from truck driver arrested, the incident took place in July
सिरोही। ट्रक चालक से लुट के मामलें में वांछित 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 माह पूर्व फोरलेन पर चांदमारी

विस्तार

आबूरोड शहर पुलिस ने तीन माह पूर्व सरूपगंज-पालनपुर फोरलेन पर चांदमारी मस्जिद के पास ट्रक चालक से लूट के मामले में वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। गौरतलब है कि जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार अपराधों में वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस विशेष अभियान के तहत आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में टीम द्वारा चुन्ना उर्फ चुनिया पुत्र केवला परमार, रमेश कुमार उर्फ राणा पुत्र सामीराराम गरासिया एवं भरत उर्फ भरता पुत्र भूताजी गरासिया को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि 7 जुलाई की रात करीब 10 पीएम बजे वह चांदमारी मस्जिद के पास वीर बावसी मंदिर सर्विस रोड पर ट्रक रोककर खड़ा किया हुआ था। उस दौरान वहां अचानक 4 युवक आए व उसका मोबाइल छीनकर ले गए। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस दौरान तकनीकी आधार पर अनुसंधान कर आरोपियों को ट्रेसआउट करके नामजद करने के बाद गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed