{"_id":"67ded4551f2e195b1304bfe0","slug":"2-unidentified-miscreants-robbed-mobile-and-purse-by-stopping-the-bike-riding-couple-at-the-tip-of-the-knife-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2753084-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को मारा चाकू, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को मारा चाकू, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर
Sat, 22 Mar 2025 09:56 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:56 PM IST
सार
Sirohi: दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को चाकू की नोक पर रोककर लूटपाट की। बदमाशों ने दंपति से मोबाइल और पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
आबूरोड-सरूपगंज फोरलेन पर भीमाना गांव के पास शनिवार को दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को चाकू की नोक पर रोककर लूटपाट की। बदमाशों ने दंपति से मोबाइल और पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस हमले में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे एलएनटी एंबुलेंस की सहायता से सरूपगंज अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कैसे हुई लूटपाट
जानकारी के अनुसार, सिरोही जिले के रोहिड़ा निवासी पंकज शनिवार दोपहर अपनी एक परिचित के साथ भीमाना से सरूपगंज जा रहे थे। जैसे ही वे शिव शक्ति होटल के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। चाकू दिखाकर उन्होंने पंकज और उसकी साथी महिला को धमकाया और उनका मोबाइल और पर्स लूट लिया। घटना के तुरंत बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए खोजबीन शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
चलती स्कूटी में लगी आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान
इसी दिन रेवदर के सरणका खेड़ा से दांतराई जा रही एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार चालक और उसके साथी ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शी शैलेष राणा और वेलाराम ने बताया कि स्कूटी में पहले धुआं निकलने लगा और फिर आग भड़क गई। आसपास मौजूद किसानों और राहगीरों ने खेतों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्कूटी जल चुकी थी।
विज्ञापन