फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   147 candidates, including 58 independents, are in the fray for the Abu Road Municipality

राजस्थान: आबूरोड में 147 प्रत्याशियों का चुनावी रण, 58 निर्दलीयों को मिले चुनाव चिन्ह; प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 11:00 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 11:00 PM IST
सार

आबूरोड नगरपालिका चुनाव में मतदान निकट है। रिटर्निंग अधिकारी रामस्वरूप जौहर ने निर्दलीय अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
 

विज्ञापन
147 candidates, including 58 independents, are in the fray for the Abu Road Municipality
निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड नगरपालिका चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। रिटर्निंग अधिकारी रामस्वरूप जौहर की मौजूदगी में एक से अधिक प्रत्याशियों की ओर से समान चुनाव चिह्न मांगे जाने पर नियमानुसार लॉटरी के जरिए आवंटन किया गया। आबूरोड में इस बार भाजपा और कांग्रेस के 40-40, बहुजन समाज पार्टी के 5, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 4 और 58 निर्दलीय प्रत्याशियों समेत कुल 147 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


लॉटरी से तय हुए चुनाव चिह्न, 147 उम्मीदवार मैदान में
एक से अधिक निर्दलीय अभ्यर्थियों की ओर से समान चुनाव चिह्न की मांग किए जाने पर नियमानुसार लॉटरी के माध्यम से चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। शहर में इस बार कुल 147 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा के 40, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 40, बहुजन समाज पार्टी के 5, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 4 और निर्दलीय 58 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


चुनाव चिह्न मिलते ही उम्मीदवारों ने वार्डों में चुनाव कार्यालय खोलने और प्रचार सामग्री लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ऑटो के जरिए भोंपू प्रचार भी शुरू हो गया है। शहर के अलग-अलग वार्डों में चुनावी माहौल अब तेज होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता और चुनावी खर्च की जानकारी दी
चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी और उसका पालन करने के लिए पाबंद किया। उन्हें चुनाव के दौरान होने वाले खर्च और उससे जुड़े नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी के बाहर निर्वाचन बूथ स्थापित किए जा सकेंगे। इस संबंध में प्रत्याशियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

40 मतदान और 2 सहायक मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
सहायक रिटर्निंग अधिकारी संजय बोहरा के अनुसार, आबूरोड शहर के 40 वार्डों में कुल 38,280 मतदाता हैं। इनमें 19,808 पुरुष, 18,866 महिला और 6 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 40 मतदान केंद्र और 2 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह शहर में कुल 42 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।


चुनाव की तैयारियों को लेकर नगरपालिका क्षेत्र के बीएलओ की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में चुनाव से संबंधित विभिन्न निर्देश और आदेश जारी किए गए। अब प्रत्याशियों के सामने कम समय में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने की चुनौती है और चुनाव प्रचार लगातार जोर पकड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed