फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A young man travelling in a car died in a horrific road accident in Sirohi

Sirohi Accident: सरूपगंज में भीषण सड़क हादसा, कार सवार युवक की मौत, तीन लोग हुए गंभीर घायल

Sun, 16 Mar 2025 09:00 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 09:00 AM IST
सार

Sirohi: हादसे में खाखरवाडा, सरूपगंज निवासी ललित पुत्र विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्वरूपगंज निवासी प्रवीणसिंह, राहुल सिंह और पेशुआ निवासी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और वाहन चालक मदद के लिए दौड़े और पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी।

विज्ञापन
A young man travelling in a car died in a horrific road accident in Sirohi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सिरोही के सरूपगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कार दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में खाखरवाडा, सरूपगंज निवासी ललित पुत्र विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्वरूपगंज निवासी प्रवीणसिंह, राहुल सिंह और पेशुआ निवासी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और वाहन चालक मदद के लिए दौड़े और पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
इधर, पिंडवाड़ा पुलिस ने होली के अवसर पर नशे में वाहन चलाने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 35 मोटरसाइकिलें जब्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना हेलमेट बाइक चलाने, ओवरलोडिंग और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। जिनकी गाड़ियां जब्त की गईं, उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई और भविष्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।


इस अभियान में थाना अधिकारी भवानी सिंह राजावत, उप निरीक्षक प्रभुराम, उप निरीक्षक भगवत सिंह, कॉन्स्टेबल लोकेश मीणा, जितेंद्र सिंह, अभय गुर्जर और मांगीलाल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं ने सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और त्योहारों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed