{"_id":"67bdaf3495fefd994e07a9f7","slug":"1-person-dead-and-1-other-injured-in-head-on-collision-between-travels-bus-and-car-accident-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2664987-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: ट्रैवल्स बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: ट्रैवल्स बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Tue, 25 Feb 2025 09:16 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 09:16 PM IST
सार
सिरोही में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत, जबकि दूसरा घायल हुआ है।
विज्ञापन
बस और कार की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही में कांडला-सिरोही हाइवे पर मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में ट्रैवल्स बस-कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही इसमें सवार दोनों लोग फंस गए। हादसे के बाद जेसीबी को बुलवाकर क्षतिग्रस्त कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद इन्हें तत्काल सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बस के ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रैवल्स बस प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर गुजरात जा रही थी।कांडला-सिरोही हाइवे पर ओवरटेक के दौरान बस की सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके बाद बस काफी दूर तक कार को घसीटते हुए ले गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कृष्णगंज जिला सिरोही निवासी शाहरुख (28) एवं अशरफ (30) इसमें फंस गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग एवं इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालक दौड़कर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना देने के साथ ही कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकालने की कवायद शुरू की।
विज्ञापन
लेकिन, जब खासे प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिली तो जेसीबी को बुलवाकर उसकी सहायता से उन्हें बाहर निकलवाया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने अशरफ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, दुर्घटना के बाद यातायात अवरूद्ध हो गया तथा मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड के एक ओर करवाने के बाद यातायात को सुचारू करवाया गया। उधर, सिरोही सदर पुलिस द्वारा दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। सिरोही एसडीएम हरिसिंह देवल एवं डीएसपी मुकेश चौधरी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे तथा घटना के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।