फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi police seized 66 cartons of English liquor being taken to Gujarat.

Sirohi: गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 66 कार्टन जब्त, आबूरोड रीको पुलिस ने कार्रवाई कर पकड़ा ट्रक

Mon, 15 Jan 2024 10:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 15 Jan 2024 10:55 PM IST
सार

नाकाबंदी के दौरान आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 66 कार्टन पाए गए।

विज्ञापन
Sirohi police seized 66 cartons of English liquor being taken to Gujarat.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही जिले से गुजर रहे आबूरोड-पालनपुर फोरलेन स्थित सीमावर्ती मावल चौकी पर आबूरोड रीको पुलिस ने कार्रवाई करते अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा। थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में टीम ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 66 कार्टन जब्त किए। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 66 कार्टन पाए गए। इस पर शराब एवं ट्रक को जब्त कर बगड़ी पाटिया, पुलिस थाना सेंदडा, जिला ब्यावर निवासी तेजसिंह पुत्र पप्पुसिंह रावत को गिरफ्तार किया गया है। इस कारवाई में आबूरोड रीको थाना के हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल मांगीलाल, प्रकाश कुमार, मदनसिंह, प्रवीणसिंह, महेन्द्रसिंह, गोपालराम एवं दिलीपसिंह सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed