{"_id":"65a56a8a8fa36850580653f6","slug":"sirohi-police-seized-66-cartons-of-english-liquor-being-taken-to-gujarat-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 66 कार्टन जब्त, आबूरोड रीको पुलिस ने कार्रवाई कर पकड़ा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 66 कार्टन जब्त, आबूरोड रीको पुलिस ने कार्रवाई कर पकड़ा ट्रक
Mon, 15 Jan 2024 10:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:55 PM IST
सार
नाकाबंदी के दौरान आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 66 कार्टन पाए गए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सिरोही जिले से गुजर रहे आबूरोड-पालनपुर फोरलेन स्थित सीमावर्ती मावल चौकी पर आबूरोड रीको पुलिस ने कार्रवाई करते अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा। थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में टीम ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 66 कार्टन जब्त किए। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 66 कार्टन पाए गए। इस पर शराब एवं ट्रक को जब्त कर बगड़ी पाटिया, पुलिस थाना सेंदडा, जिला ब्यावर निवासी तेजसिंह पुत्र पप्पुसिंह रावत को गिरफ्तार किया गया है। इस कारवाई में आबूरोड रीको थाना के हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल मांगीलाल, प्रकाश कुमार, मदनसिंह, प्रवीणसिंह, महेन्द्रसिंह, गोपालराम एवं दिलीपसिंह सम्मिलित रहे।
विज्ञापन