फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Women police will patrol on two-wheelers and keep a vigil on those who molest women in Abu Road

Sirohi: आबूरोड में अब महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं; महिला पुलिस गश्त कर रखेगी निगरानी

Mon, 04 Dec 2023 10:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 04 Dec 2023 10:59 PM IST
सार

Women Safety: सिरोही शहर की तरह आबूरोड में मनचलों, बदमाशों, शरारती तत्वों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए महिला पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Sirohi News: Women police will patrol on two-wheelers and keep a vigil on those who molest women in Abu Road
महिला पुलिस दुपहिया गश्ती दल की हुई शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही शहर की तर्ज पर आबूरोड शहर में भी सोमवार से महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती दल का व्यवस्थित संचालन शुरू किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक अचल सिंह देवड़ा और आबूरोड शहर थानाधिकारी बलभद्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती दल को रवाना किया गया।

विज्ञापन


महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती दल को आबूरोड शहर में महिलाओं के खिलाफ होने वाली छेड़छाड़, असम्मानजनक व्यवहार और आबूरोड शहर में अन्य गश्ती दलों के साथ समन्वय रख अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए शुरू किया गया है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, छात्राओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों को रोकना तथा सूचना मिलते ही तत्काल उनको सहायता उपलब्ध करवाना एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। तीन सदस्यीय महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती दल में कांस्टेबल सुलोचना, कमला और कृष्णा शामिल हैं। दल आबूरोड शहर में कार्य करेगा।
विज्ञापन

 
दो शिफ्टों में कार्य करेगा दल, आपातकालीन परिस्थितियों के लिए हेल्पलाइन जारी
महिला गश्ती दल का प्रथम शिफ्ट का कार्य समय सवेरे नौ बजे से दोपहर दो बजे तक और द्वितीय शिफ्ट का कार्य समय शाम चार बजे से शाम सात बजे तक निर्धारित रहेगा। महिला गश्ती दल का हेल्पलाइन संपर्क नंबर: 9530431405 है। आपातकालीन परिस्थितियों में इस नंबर पर सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिला गश्ती दल के कर्तव्य और उत्तरदायित्व

  • मनचलों, बदमाशों, शरारती तत्वों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना तथा इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। बालिकाओं, छात्राओं और महिलाओं से लगातार संपर्क में रहकर उनके खिलाफ होने वाले साइबर अपराधों, मोबाइल पर उन्हें गलत मैसेज भेजने वालों, उनको अनावश्यक कॉल करके परेशान करने वालों और उन्हें ब्लैकमेल करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उन्हें प्रेरित करना है। इसके साथ ही उनके साथ मुस्तैदी से खड़ा रहकर उनकी पूर्ण रूप से मदद करना है।
  • इसके अलावा सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराकर अस्पताल पहुंचाने में मदद करना, दुर्घटना स्थल का संरक्षण और सड़क यातायात के सुचारु संचालन में यातायात कर्मियों का सहयोग करना तथा पुलिस कंट्रोल रूम और संबंधित थाने पर सूचना देना देना है।
  • वहीं, किसी भी अपराध के घटित होने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करना, भीड़ को नियंत्रित करना और पुलिस कंट्रोल रूम व संबंधित थाने को सूचना देना भी है। समाज के विभिन्न समुदायों विशेषकर महिलाओं, दलितों और कमजोर वर्ग से संवाद स्थापित कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनमें पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना है।
  • महिलाओं/छात्राओं के प्रति असम्मानजनक व्यवहार, छेड़छाड़ तथा उनके खिलाफ होने वाली हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करना और संबंधित थाने से समन्वय कर उचित कार्रवाई करना है।
  • इस सबके साथ स्कूल, कॉलेज, बाजार, मॉल्स, गार्डन, भीड़भाड़ वाले स्थान और महिलाओं के कार्य स्थलों तथा ऐसे स्थान जहां महिलाओं का आना जाना अधिक हो, वहां सतत निगरानी रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed