फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News Raised awareness for voting by taking out marathon rally

Sirohi News: मैराथन रैली निकालकर मतदान के लिए किया जागरुक, आबूरोड पंचायत समिति के कर्मचारी रहे मौजूद

Sun, 19 Nov 2023 08:21 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 19 Nov 2023 08:21 AM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित करने को लेकर आबूरोड पंचायत समिति के कर्मचारियों ने मैराथन रैली निकाली। साथ ही मतदान की प्रक्रियाओं से भी रूबरू करवाया। 

विज्ञापन
Sirohi News Raised awareness for voting by taking out marathon rally
मैराथन रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में अगले शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव में आमजन को बढ़-चढ़कर मतदान करने को प्रेरित करने के लिए सरकारी स्तर पर पूरी ताकत झोंक दी गई है। इसी क्रम में मतदाता जागरुकता अभियान सतरंगी सप्ताह के तहत निर्वाचन विभाग के तत्वावधान में आबूरोड पंचायत समिति के कर्मचारियों द्वारा निर्धारित थीम अनुसार मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


विकास अधिकारी नवलाराम द्वारा वोट मेराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली को रवाना करने से पूर्व समस्त कार्मिको को मतदाता शपथ दिलवाई गई। वोट मैराथन रैली पंचायत समिति से केशरगंज, कॉलेज होते हुए सांतपुर एवं हीरापुरा तक निकाली गई। इस दौरान लोगों को आगामी 25 नवम्बर को मतदान अवश्य करने के प्रेरित किया गया। इसके साथ ही मतदान के समय के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन


मैराथन दौड़ के आगे-आगे मतदाता जागरुकता गीत के माध्यम से भी मतदान का संदेश भी दिया गया। रैली में स्वीप लिंक प्रभारी विरेंद्र त्रिवेदी, ग्राम विकास अधिकारी भैकाराम, अशोक सिंह, प्रभुराम माली, दर्गेश कुमार, सुधीर परमार, ऋषि सैनी एवं रधुनाथ सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed