फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi news Foul smell coming from dead body kept in mortuary for four days doctors had to do treatment under tree

Rajasthan: चार दिन से मोर्चरी में रखे शव से आने लगी दुर्गंध, डॉक्टरों को पेड़ के नीचे करना पड़ा इलाज

Tue, 05 Apr 2022 08:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Apr 2022 08:58 PM IST
सार

सिरोही के भुला रोड पर 26 मार्च को सवारी टेंपो पलटने से घायल नवावास खालसा निवासी मेलीयाराम पुत्र लुटकाराम की उपचार के दौरान एक अप्रैल को मौत हो गई थी। मौताणे की मांग को लेकर शव चार दिन से रोहिड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ था। 

विज्ञापन
Sirohi news Foul smell coming from dead body kept in mortuary for four days doctors had to do treatment under tree
अस्पताल के बाहर जमीन पर बैठक मरीजाें को दी गई दवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिड़ा के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मरीजों की जांच व उपचार अस्पताल से बाहर पेड़ के नीचे बैठकर किया। अस्पताल में इस तरह के हालात इसलिए बने क्योंकि यहां पिछले चार दिन से एक युवक का शव मोर्चरी में पड़ा हुआ है। दुर्गंध के कारण डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ परेशान हो रहा है। पड़े के नीचे मरीजों का इलाज किया गया तो पुलिसकर्मियों ने डॉक्टरों को समझाइश दी, लेकिन दुर्गंध के कारण चिकित्सक अंदर जाने के लिए तैयार नहीं हुए। मामला सोमवार का है, अब शव का पीएम कराकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 26 मार्च को भुला मार्ग पर सवारी टेंपो पलटने से नवा वास निवासी मेलियाराम पुत्र लुटकाराम गमेती गम्भीर रूप से घायल हो गया था। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरोही रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक अप्रैल को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को रोहिड़ा के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। चार दिन से शव मोर्चरी में रखे होने से अस्पताल परिसर में दुर्गंध फैल गई। इससे परेशान डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर से बाहर पेड़ के नीचे मरिजो की जांच कर इलाज किया। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ अर्जुन मोदी, डॉ भानु प्रताप, मेल नर्स फस्ट मूलसिंह , प्रतापसिह सहित एएनएम और अन्य अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। 
विज्ञापन


एक अप्रैल को रखा था शव 
चिकित्सा प्रभारी डॉ. अर्जुन मोदी ने बताया कि अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में एक अप्रैल को करीब शाम चार बजे शव बिना सूचना दिए रख दिया गया था। चार अप्रैल तक पुलिस की ओर से पोटमोर्टम के लिए कोई तेहरीर नहीं दी गई थी। पीएम नहीं होने के कारण से अस्पताल परिसर में दुर्गंध फैल गई। बैठना तक संभव नहीं हो रहा है। पुलिस प्रशासन से बार-बार कहने के बाद भी इसका निस्तारण नहीं हो पाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजा मिलने के बाद  पीएम को राजी हुए परिजन 
भुला रोड पर 26 मार्च को सवारी टेंपो पलटने से घायल नवावास खालसा निवासी मेलीयाराम पुत्र लुटकाराम की उपचार के दौरान एक अप्रैल को मौत हो गई थी। मौताणे की मांग को लेकर शव चार दिन से रोहिड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ था। सोमवार दोपहर को मुआवजा मिलने के बाद परिजन पीएम के लिए राजी हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed