फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News Common people troubled by dilapidated road responsible people are not paying attention

Sirohi News: खस्ताहाल सड़क से आमजन परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, ऊपर से यह दावा कर रहे

Sat, 30 Sep 2023 04:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 04:40 PM IST
सार

सिरोही जिले के आबूरोड में सीवरेज कार्य को लेकर रूड़ीफ ने दावा किया है। उसका कहना है कि 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। लेकिन शहर के मुख्य एवं भारी यातायात दवाब वाले रेलवे स्टेशन से रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में अब भी काम अधूरा पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Sirohi News Common people troubled by dilapidated road responsible people are not paying attention
खस्ताहाल सड़क से आमजन परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही शहर में रेलवे स्टेशन तिराहा से रोडवेज बस स्टैंड तक मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्ढों से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लंबा समय बीतने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के रेलवे स्टेशन तिराहा होकर गुजर रही यह सड़क मानपुर एवं पुराना चेक पोस्ट तक संपर्क सड़क है। गुजरात से माउंटआबू एवं समीपवर्ती अंबाजीधाम सहित रेवदर मार्ग की ओर आवाजाही करने वाले वाहन यहीं से होकर गुजरते हैं। इसके आलावा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बसे लोगों का भी यह मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन तिराहा, पुराना रेलवे स्कूल, मुख्य पोस्ट ऑफिस एवं पुराना नगरपालिका कार्यालय तक रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। कई स्थानों पर तो सड़क का अस्तित्व भी नहीं बचा है। वर्तमान बारिश के दौर में सड़क पर भरने वाले बरसाती पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं होने से कीचड़ हो जाता है। उस दौरान पैदल लोगों के लिए आवाजाही करना किसी अभिशाप से कम नहीं होता है। दोपहिया वाहन चालकों को भी खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


अधूरे कार्य की वजह से नहीं बन पा रही है सड़क
इस मामले में रूड़ीफ एक्सईएन महेंद्र सामधानी का कहना है कि शहर में 263 करोड़ की लागत से सीवरेज का कार्य करवाया जा रहा है। यह कार्य 90 प्रतिशत पूरा भी हो चुका है। लेकिन उस क्षेत्र में अभी कुछ काम बाकी है। पूर्व में पहले प्रधानमंत्री एवं बाद में राज्यपाल के वीआईपी दौरों के दौरान इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। अब कुछ ही समय की बारिश है। बारिश रुकने के तत्काल बाद अधूरे कार्य को पूरा करवा देंगे। 

इसके साथ ही इसके बाद रोडवेज बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तिराहा तक नई सड़क बनाएंगे। इन कार्यों को हम जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास करेंगे, सिवरेज कार्य को पूरा करवाने के लिए जून 2024 का लक्ष्य दिया गया है, हम इससे पहले ही करवा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed