{"_id":"65ae9da7ad2440d70e049dc7","slug":"sirohi-news-accused-who-stole-bike-from-abu-road-brahma-kumari-parking-arrested-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबूरोड ब्रह्माकुमारी पार्किंग से चोरी बाइक जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबूरोड ब्रह्माकुमारी पार्किंग से चोरी बाइक जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Mon, 22 Jan 2024 10:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:23 PM IST
सार
ब्रह्माकुमारी पार्किंग से बाइक चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबूरोड शहर पुलिस ने एक हफ्ते पहले ब्रह्माकुमारी पार्किंग से चोरी हुई बाइक को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आबूरोड शहर थाना अधिकारी बलभद्र सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में रेल्वे स्टेशन आबूरोड निवासी मोंटी खान पुत्र ल्योहरी खां को गिरफ्तार किया गया है। चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए शहर थानास्तर पर टीम गठित की गई थी। टीम ने आरोपी को ट्रेसआउट कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चुराई गई मोटरसाइकिल और नंबर प्लेट भी जब्त की गई है। पुलिस आरोपी से अन्य वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन