{"_id":"67040e50869d620fb20a1307","slug":"russian-girl-reached-baba-khatu-shyam-after-her-wish-was-fulfilled-this-incident-happened-with-youtuber-koko-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Khatu Shyam: मन्नत पूरी होने पर रशियन लड़की पहुंची खाटूश्याम के दरबार, यूट्यूबर कोको के साथ हुआ था ये कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Khatu Shyam: मन्नत पूरी होने पर रशियन लड़की पहुंची खाटूश्याम के दरबार, यूट्यूबर कोको के साथ हुआ था ये कांड
Mon, 07 Oct 2024 10:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:07 PM IST
सार
राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्याम जी के दरबार में एक रशियन लड़की पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उसने खाटूश्याम के दरबार आने में आने की वजह बताई है।
विज्ञापन
रशियन यूट्यूबर कोको
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा खाटूश्याम मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। दूर-दूर से भक्त बाबा श्याम के दरबार में पहुंचते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक रशियन लड़की बाब खाटूश्याम के दरबार पहुंची है। वहां जाने से पहले उसने एक वीडियो शेयर कर बताया, वह पहले एक बार और खाटूश्याम जा चुकी है। जहां उसने बाबा श्याम से मन्नत मांगी थी, जो आते ही पूरी हो गई है। यह कोई चमत्कार से कम नहीं हुआ मेरे साथ, इसलिए मैं एक बार फिर से बाबा श्याम के दर्शन करने जा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा श्याम की नगरी खाटूश्याम में न केवल देश से बल्कि विदेशों से भी भक्त आते हैं। इसी क्रम में एक रशियन लड़की भी जब भारत घूमने आई तो वह राजस्थान के सीकर में पहुंचकर श्याम के दरबार में गई, जिसका वीडियो भी उसने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। रशियन लड़की ने अपनी वीडियो में बताया कि एक बार जयपुर गई थी, तभी मैंने वहां बाबा खाटूश्याम के मंदिर के बारे में सुना, जब मैं वहां पहुंची तो मैंने एक ब्लॉग बनाया और बाबा श्याम से मन्नत मांगी की अगर मेरा यूट्यूब चैनल चल गया तो मैं फिर से वहां आउंगी। उसके बाद मेरा वह ब्लॉग खूब चला। उस वीडियो में आठ लाख से ज्यादा व्यूज आ गए। उसने आगे कहा कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि यह खाटूश्याम बाबा की वजह से है।
विज्ञापन
यहां का पेड़ा काफी फेमस
रशियन यूट्यूबर एक बार फिर से बाबा श्याम की नगरी खाटूश्याम पहुंची। जहां उसने एक वीडियो बनाई और कई प्रसाद की दुकानें दिखाईं। साथ ही बताया कि यहां का पेड़ा काफी फेमस है और मैं इसे अपने दोस्तों के लिए ले जाऊंगी। उसके बाद उसकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि, रशियन लड़की यूट्यूबर को खाटू गए हुए कुछ महीने हो गए हैं, लेकिन अभी भी उसकी वहां जानें की वीडियो अभी भी वायरल हो रही है।
कोको के साथ ये हुआ था कांड
बता दें कि इस रशियन यूट्यूबर का नाम कोको है। इनका यूट्यूब पर चैनल है, जिसका नाम KOKO IN INDIA है। बीते कुछ महीने पहले यह चर्चा में तब आई थी, जब दिल्ली में घूमते समय ब्लॉग शूट करते समय कुछ लड़कों ने इनके साथ छेड़खानी कर दी थी, जिसके बाद यह मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था।