फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Major Theft in Laxmangarh, Locks of Eight Shops Broken

सीकर: लक्ष्मणगढ़ के मुख्य बाजार में चोरी की वारदात से हड़कंप, व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Tue, 22 Sep 2026 06:40 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 06:40 PM IST
सार

लक्ष्मणगढ़ के मुख्य बाजार में चोरों ने एक ही रात में करीब आठ दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
Major Theft in Laxmangarh, Locks of Eight Shops Broken
लक्ष्मणगढ़ में चोरी की बड़ी वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर लक्ष्मणगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए करीब आठ दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर हैरान रह गए। एक साथ कई दुकानों में चोरी की जानकारी सामने आने के बाद बाजार में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चोरों ने मुख्य बाजार क्षेत्र में फूल, चाय-समोसा और गैस चूल्हे की रिपेयरिंग सहित कई दुकानों के ताले तोड़े। दुकानदारों के मुताबिक, चोर नकदी और कीमती सामान ले गए हैं। हालांकि, चोरी में हुए कुल नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।

विज्ञापन

घटना के बाद व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। फूल व्यापारी विष्णु चौधरी ने बताया कि रात में करीब आठ दुकानों के ताले टूटे और कई दुकानों से सामान चोरी हुआ। व्यापारियों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  छापे-नोटिस-गिरफ्तारी और आधी रात में कोर्ट, जानें चुनाव मैनेजमेंट की पूरी कहानी

चोरी की वारदात से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें रात के समय एक युवक दुकान का ताला तोड़ता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि रात में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने युवक को पकड़ भी लिया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह होमगार्ड को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

सुबह कई दुकानों के ताले टूटने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्र में एक ही रात में करीब आठ दुकानों के ताले टूटना गंभीर मामला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने, बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed