{"_id":"69d25caf1e8008337b02624e","slug":"sikar-news-shopkeeper-assaults-couple-devotees-of-khatu-shyam-in-ringas-dispute-erupts-over-eating-kachoris-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रींगस में खाटू श्याम भक्त दंपती को दुकानदार ने पीटा, कचौरी खाने को लेकर हुआ विवाद; देखें वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rajasthan: रींगस में खाटू श्याम भक्त दंपती को दुकानदार ने पीटा, कचौरी खाने को लेकर हुआ विवाद; देखें वीडियो
Sun, 05 Apr 2026 06:29 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:29 PM IST
सार
Sikar News: रींगस रेलवे स्टेशन बाजार में श्याम भक्त दंपती के साथ दुकानदार ने कहासुनी के बाद मारपीट की। घटना 15-20 मिनट चली। मामला दर्ज नहीं हुआ। बढ़ती भीड़ के बीच खाटू धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
श्रद्धालु दंपती से दुकानदार ने की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार्मिक स्थलों पर भक्तों के साथ मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी प्रसाद, कभी खाने-पीने, तो कभी किराए या आपसी कहासुनी को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे मामलों ने न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि इन पवित्र स्थलों की छवि भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
ताजा मामला सीकर जिले के रींगस रेलवे स्टेशन बाजार का है, जहां शनिवार देर रात श्याम भक्त दंपती के साथ दुकानदारों ने मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार, विकास कुमार और उनकी पत्नी प्रियंका बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटू धाम जा रहे थे। ट्रेन से उतरने के बाद वे रेलवे स्टेशन के बाहर बाजार में कचौरी खाने के लिए रुके।
विज्ञापन
इसी दौरान एक दुकानदार ने उन्हें वहां खड़े न रहने और आगे बढ़ने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। करीब 15 से 20 मिनट तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
पढ़ें- Rajasthan News: झुंझुनूं में संदिग्ध मौत पर बवाल, दहेज हत्या का आरोप; मोर्चरी के बाहर दोनों पक्षों में मारपीट
हालांकि देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया था। लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
गौरतलब है कि खाटू श्याम जी धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। रींगस रेलवे स्टेशन इस क्षेत्र का मुख्य पहुंच मार्ग है। फाल्गुन माह की एकादशी पर रेलवे को एक ही दिन में 52 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, वहीं हाल ही में कामदा एकादशी पर भी करीब 49 लाख रुपये की आय दर्ज की गई। इतनी भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्थाएं अपर्याप्त नजर आ रही हैं, जिससे प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।