{"_id":"64bf8154e4d98ab5eb0c6315","slug":"sikar-crime-news-brother-in-law-who-robbed-people-in-the-guise-of-a-monk-arrested-from-bhiwani-haryana-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar Crime: साधु के वेश में लोगों को लूटने वाले जीजा-साला गिरफ्तार, हरियाणा के भिवानी से पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar Crime: साधु के वेश में लोगों को लूटने वाले जीजा-साला गिरफ्तार, हरियाणा के भिवानी से पुलिस ने दबोचा
Tue, 25 Jul 2023 01:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:31 PM IST
सार
Sikar Crime: सीकर कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साधु के वेश में लूटपाट करने के आरोपी जीजा-साले को हरियाणा के भिवानी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सीकर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, पुलिस ने साधू के भेष में लोगों को लूट का शिकार बनाने वाले जीजा- साले को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के भिवानी में दबिश देकर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी पिछले लंबे समय में ऐसी कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के मुताबिक सात जुलाई को रामपुर निवासी बनवारी लाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपने भाई के गोदाम की तरफ पैदल जा रहा था, इसी दौरान एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी, जिसमें एक ड्राइवर और साधु था, जिन्होंने बनवारी लाल से अलवर का रास्ते पूछा और गाड़ी में बैठे साधु ने बनवारी लाल को प्रसाद बोलकर हाथ में पाउडर दिया, जो कुछ देर बार ही लिक्विड बन गया। इसके बाद दोनों ने बनवारी लाल के हाथों से अंगुठियां और सोने की चैन निकाली और वहां से फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आरोपियों के आने जाने वाले रूट का पता लगाया। आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने करीब 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद भिवानी क्षेत्र से मामले में दो आरोपी दीवाननाथ उर्फ सुनील (22) निवासी भिवानी और उसके जीजा अर्जुननाथ (27) निवासी जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना के दौरान काम में ली गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी बरामद की है। वहीं, कोतवाली थाना पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है |