फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shriganganagar Pakistani balloon found in field Pakistan and SGA are written on balloon

Shriganganagar: खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, गुब्बारे पर लिखा हुआ है पकिस्तान और SGA

Mon, 19 Feb 2024 10:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 10:44 PM IST
सार

मामला खानूवाली के चक 5 बीडी गांव का है। खेत में जब किसान काम करने पहुंचा तो उसने गुब्बारे को देख पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Shriganganagar Pakistani balloon found in field Pakistan and SGA are written on balloon
पाकिस्तानी गुब्बारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ के रावला मंडी में सोमवार को एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। पाकिस्तानी गुब्बारे के मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया। पुलिस और बीएसएफ के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामला खानूवाली के चक 5 बीडी गांव का है। खेत में जब किसान काम करने पहुंचा तो उसने गुब्बारे को देख पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


किसान की सूचना पर पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया। पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। बता दें कि पहले भी भारत-पाक सीमा पर इस तरह के गुब्बारे मिलते रहे हैं। गुब्बारा सफ़ेद और ऑरेंज रंग से बना हुआ है। इसकी आकृति ऐरोप्लेन की तरह है। इस गुब्बारे पर इंग्लिश में पकिस्तान और SGA लिखा हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि, इस गुब्बारे के साथ कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। लेकिन पुलिस हर एंगल से अपनी जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के इलाके में पूछताछ भी की और ग्रामीणों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा है। बता दें कि दो दिन पहले भी रायसिंहनगर थाना इलाके के एक गांव में ड्रोन दिखने की खबर आई थी, जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया था। हालांकि, ड्रोन के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed